{"_id":"6a008753559c7332d10f1a02","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-at-bhiwani-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana : नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई बाइक, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana : नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई बाइक, नाबालिग समेत दो लोगों की मौत
Sun, 10 May 2026 06:55 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 May 2026 06:55 PM IST
सार
सड़क हादसे में 10वीं के छात्र और एक 28 साल के शादीशुदा युवक की मौत हो गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में कार की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
भिवानी में सड़क हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोहारू क्षेत्र के गांव बिसलवास के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में एक 15 वर्षीय छात्र और दूसरा हाल ही में शादीशुदा युवक शामिल है। दोनों गैस सिलिंडर भरवाने के लिए लोहारू जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गांव बिसलवास निवासी योगेश कक्षा 10वीं का छात्र था। योगेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता सुरेश किसान हैं जबकि माता गृहिणी हैं। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान गांव इंदीवाली निवासी राकेश जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष थी। राकेश की शादी इसी महीने 3 मई को हुई थी और शादी के महज आठवें दिन ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। वह भात मोड़ने के बाद वापस गांव बिसलवास आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि रविवार को राकेश और योगेश कार में गैस सिलिंडर भरवाने के लिए बिसलवास से लोहारू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिसलवास पावर हाउस के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 बाढड़ा और लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए लोहारू के उप-नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।