{"_id":"6085b6e38ebc3e83fa549de4","slug":"two-people-die-in-corona-172-new-positive-found-doctors-sampling-bhiwani-news-rtk605997967","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो संक्रमितों की हुई मौत, 172 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो संक्रमितों की हुई मौत, 172 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना का संक्रमण लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को भी दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 172 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 1339 हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग भी मुश्किल में आ गया है। लगातार तीन दिनों में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चला रहा है।
कोरोना के रविवार को 172 नए संक्रमित सामने आए, जबकि दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। रविवार को कोरोना से 199 लोग ठीक हुए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में दो लाख 30 हजार 533 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। जिले में फिलहाल 831 लोग शहरी दायरे में कोरोना संक्रमित हैं, जबकि 508 लोग ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण से जूझ रहे हैं। जिला में अब तक 11 कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं।
फ्लू कॉर्नर पर लगातार हो रही कोरोना की सैंपलिंग
जिला सामान्य अस्पताल में बनाए गए फ्लू कॉर्नर पर लगातार कोरोना की सैंपलिंग की जा रही है। जिन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही हैं, उनकी सूचना भी उन्हें फोन पर ही दी जा रही है। इसी के साथ पॉजिटिव आने वाले लोगों को खुद को घर के अंदर आइसोलेट किए जाने के भी सख्त निर्देश हैं वहीं तबियत बिगड़ने पर जिला सामान्य अस्पताल में बने आइसोलेशन सेंटर में भी मरीजों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इन लोगों ने गंवाई कोरोना से जान
गांव कैरू निवासी 69 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना की वजह से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से किडनी की दिक्कत थी। उनका इलाज भी चल रहा था। उन्हें बुखार आया था। जिसके बाद उसे 19 अप्रैल को गांव लोहानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें भिवानी भेज दिया। भिवानी से उन्हें हिसार ले जाया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद 24 अप्रैल की शाम को उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में 13 सदस्य हैं। जिनकी अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना टेस्ट कराने में जुटा है।
दिल्ली से आई थी बुजुर्ग महिला, कोरोना में गंवाई जान
बैंक कॉलोनी निवासी 90 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला 22 अप्रैल को दिल्ली से भिवानी आई थी। उसी दिन उसका रैपिड टेस्ट हुआ था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला की अचानक तबियत खराब होने पर उसे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 24 अप्रैल को उनकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और कमजोरी के साथ खांसी भी बताई जा रही थी।
वर्जन::
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हर संभव व्यवस्थाएं जुटा रहा है। वहीं लोगों से भी लगातार बढ़ रहे संक्रमण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों की पालना करने का अनुरोध किया जा रहा है। संक्रमण लगातार खतरनाक हो रहा हैं, ऐसे में हमारी जागरूकता और सावधानी ही बचा सकती है।
- डॉ. कृष्ण कुमार कार्यवाहक सिविल सर्जन भिवानी।