{"_id":"607737dd8ebc3e8d177236a5","slug":"two-people-die-in-corona-110-new-positive-found-dactors-sampling-bhiwani-news-rtk6044679124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 110 नए संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 110 नए संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
नियमों को ताकपर रख पुलिस उपाधीक्षक विरेंद्र सिंह के आगे से गुजरते बाइक सवार चार युवक। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब जानलेवा बनता जा रहा है। बुधवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत की सूचना आई है। इनमें एक बहल की महिला है तो दूसरा एमसी कॉलोनी का व्यक्ति। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 155 तक पहुंच गया है। इस महीने की बात की जाए तो अब तक 10 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। चिंता की बात यह है कि संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
बुधवार को 110 नए संक्रमित सामने आए। इनमें ज्यादातर बच्चे, विद्यार्थी, गृहिणियां, दुकानदार शामिल हैं। वहीं कुछ शिक्षक, ईएसआई अस्पताल की एक महिला चिकित्सक, एक भाजपा नेता संक्रमित मिले हैं। पिछले 14 दिन में 503 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं।
बहल की महिला ने तोड़ा दम
बहल के वार्ड तीन वासी 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ा। महिला को पिछले माह बुखार की शिकायत हुई थी। वह 20 मार्च को अपने मायके गई थी। उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और 13 अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के अनुसार महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सूचना के जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची और संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे।
विज्ञापन
एमसी कॉलोनी के व्यक्ति को सांस की थी तकलीफ
एमसी कॉलोनी ग्वार फैक्टरी के पीछे रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना से जिंदगी की जंग हार गया। व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हुई थी। जिसके बाद 11 अप्रैल को उन्हें पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान 14 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
110 संक्रमितों ने बढ़ाई चिंता, बच्चे, युवा, बुजुर्ग, चिकित्सक मिल रहे पॉजिटिव
कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को 110 नए संक्रमित सामने आए। चिंताजनक बात यह है कि इनमें 13 बच्चे और विद्यार्थी है। 35 गृहिणियां है, ईएसआई अस्पताल की एक महिला चिकित्सक, भाजपा का एक वरिष्ठ नेता, स्कूल-कॉलेजों से चार शिक्षक, तीन दुकानदार पॉजिटिव मिले हैं। अन्य में प्राइवेट नौकरी करने वाले, किसान, मजदूर, बुजुर्ग शामिल हैं। अब जिले में 416 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6935 तक पहुंच गया है। इनमें 6364 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को भी नौ पॉजिटिव ठीक हुए। 454 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए।
जागरूक करने वाले ही बने लापरवाह
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बावजूद इसके लोग जमकर लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों को मास्क लगाने, सामुदायिक दूरी रखने, सावधानी रखने का संदेश देने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता-कार्यकर्ता ही बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयंती कार्यक्रमों में कोविड-19 सुरक्षा नियमों को भूले नजर आए। हालात ये रहे कि धक्का-मुक्की का आलम रहा। जहां सार्वजनिक कार्यक्रमों, भीड़ जुटाने पर रोक है, वहीं सभी नियम ताक पर नजर आए। बाजारों में भी लापरवाही सामने आ रही है और न ग्राहकों के चेहरों पर मास्क है और न ही दुकानदारों के चेहरों पर। यहां तक कि दुकानदार सैनिटाइजर तक का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। सामुदायिक दूरी कहीं संभव ही नहीं है।
वर्जन -
कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर बन गया है। ऐसे में सिर्फ कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करके ही बचाव संभव है। लोग मास्क लगाएं और सामुदायिक दूरी का विशेष ख्याल रखें। कोई लक्षण नजर आए तो तुरंत अपनी जांच करवाए।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन