{"_id":"5fd271828ebc3e410458a879","slug":"two-old-man-die-corona-positive-doctors-bhiwani-news-rtk5858017139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार लोगों की सेहत पर खतरा बढ़ा रहा है। वीरवार को कोरोना की वजह से जिले में दो मौतें हो गई। दोनों बुजुर्ग हैं। जबकि 35 कोरोना के नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 28 संक्रमित ठीक हुए हैं। अब तक जिले में कुल 6006 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 5615 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 263 एक्टिव केस हैं। वीरवार को जिले से 900 सैंपल लिए गए।
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि स्थानीय सेक्टर 13, गांव गुजरानी, चंद्रगिरी स्कूल, देवसर, तिगड़ाना, बापोडा, गढ़ी-हिसार, जाटू लुहारी, जगत कॉलोनी, गांव बामला, वार्ड नंबर सात लोहारू, एडीसी निवास स्थान भिवानी, फरटिया भीमा लोहारू और गांव दमकौरा से एक-एक केस, दो केस स्थानीय सेक्टर 23 से, तीन स्थानीय कृष्णा कॉलोनी से, दो विकास नगर से, दो बालाजी कॉलोनी से एवं तीन केस गांव ढाणी मिठी से है। अब तक जिले में कुल 6006 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 5615 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 263 एक्टिव केस हैं।
हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे दोनों बुजुर्ग
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार कोरोना की वजह से नेहरू पार्क के सामने ढाणी सरोगियान निवासी 71 वर्षीय एक बुजुर्ग की दो दिसंबर को मौत हो गई। बुजुर्ग नारनौल में अपनी बहन से मिलने के लिए गए थे, वहां पर उनकी सरकारी अस्पताल में जांच हुई थी। उन्हें हार्ट व लकवा की शिकायत भी थी। एक नवंबर को फिर से वह अपनी बहन के घर नारनौल गए थे। जहां पेट दर्द होने पर वहां चेकअप कराया गया फिर दो नवंबर को वापस भिवानी आ गए। यहां एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं बजरंग बली कॉलोनी निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना की वजह से मौत हो गई। उन्हें 18 नवंबर को हार्ट अटैक आया था। उनका जयपुर में पहले से ही इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। वीरवार को उनकी कोरोना की वजह से मौत हो गई।