{"_id":"68585444db1c9e474d079868","slug":"two-more-accused-arrested-in-case-of-cheating-of-31-lakhs-bhiwani-news-c-21-hsr1034-652429-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 31 लाख की ठगी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 31 लाख की ठगी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 31 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी दीपक और मिर्जापुर निवासी अमरेश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इसी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपी खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पीड़ित को धमकाते थे और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कहकर पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। डीसी कॉलोनी निवासी पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 9 जून को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से एक सिम जारी हुई है, जिसका इस्तेमाल महिला विरोधी अपराध में किया गया है। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर उनसे बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाते में आरटीजीएस के जरिए 31 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
जांच में सामने आया कि यह कॉल एक संगठित साइबर ठगी का हिस्सा था। पुलिस ने तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10,000 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। साइबर थाना पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।