{"_id":"57630ecb0137695f6125f91692326b36","slug":"two-killed-in-crash-with-bike-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे मेें बाइक सवार सहित दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे मेें बाइक सवार सहित दो की मौत
भिवानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्यामार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मामले से पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाए। मृतकों के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी निवासी मदन(16) व राजस्थान निवासी बद्री(27) पिछले कुछ समय से दादरी के चरखी दरवाजा के समीप अपने परिवार सहित रह रहे थे। दोनों मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। फिलहाल वो झोझूकलां निवासी एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में श्रमिक का कार्य कर रहे थे। सोमवार देर शाम वो काम निपटाकर अपनी बाइक पर सवार होकर दादरी के लिए आ रहे थे। अभी वो गांव आदमपुर दाड़ी के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के तुरंत बाद वाहन चालक भी मौके से फरार हो गया। इस दौरान किसी के न संभालने पर दोनों रातभर सड़क किनारे ही पड़े रहे। मंगलवार सुबह किसी ग्रामीण ने सड़क किनारे दो लोगों को पड़ा देखा तो इसकी सूचना सरपंच और अन्य ग्रामीणों को दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उन्हें संभालते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना आदमपुर चौकी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मृतक किशोर मदन अविवाहित था जबकि उसका दूसरा साथी बद्री शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
वर्जन::::::
पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
सतबीर सिंह, आदमपुर चौकी इंचार्ज