{"_id":"5ec03bba8ebc3e909a686177","slug":"two-groups-of-prisoners-clashed-in-district-jail-bhiwani-news-rtk5552851165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में बंदियों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में बंदियों के दो गुटों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
भिवानी। जिला जेल में बंदियों के दो गुटों में घमासान हो गया। लात-घूंसों के अलावा तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया। झगड़े में दो बंदी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया। वहीं पुलिस ने शिकायत में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला शुक्रवार देर शाम का है।
जिला जेल के ब्लॉक दो में अचानक बंदियों के दो गुटों में घमासान शुरू हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। जेल कर्मचारियों ने सभी को अलग किया गया। झगड़े में बंसीधर और अमित कुमार को हाथ-कमर व अन्य जगह चोटें लगीं हैं। उन्हें उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। दोनों ही हत्या के प्रयास मामले में जेल में बंद हैं। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस को दिए बयान में बंदी अमित कुमार ने बताया कि वह ब्लॉक में थे तो बंदी आदम्य अपने साथियों अजय, बलबीर, विजेंद्र, अजय के साथ आया और उसने हाथ में कोई तेजधार हथियार ले रखा था। अचानक ही उस पर हमला कर दिया। उसकी कमर, सिर में चोट मारी। वहां मौजूद बंसी उसके बचाव में आया तो उस पर भी हमला कर दिया। दोनों बचाव में चिल्लाएं तो कर्मचारी वहां आए और उन्हें छुड़वाया।
जेल में भी चौधर की है जंग
सूत्र बताते हैं कि जिला जेल में भी चौधर की जंग कई गुटों में है। घायल अजय और बंसी दोनों ही हत्या प्रयास के मामले में जेल में हैं। अजय कुड़ल गांव से है और बंसी भिवानी शहर से। हमलावरों में आदम्य और अजय पर हत्या, हत्या प्रयास के केस हैं जबकि अन्य अजय, बलबीर, विजेंद्र चोरी, मारपीट के मामलों में नामजद है।
विज्ञापन
बंदियों में मारपीट हुई है, जिसमें अमित और बंसी को चोट लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल अमित कुमार के बयान पर आदम्य, अजय, बलबीर, विजेंद्र, अजय के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर श्रीभगवान, एसएचओ सदर थाना