फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two days left for online application in ITI

मिशन एडमिशन: आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन के लिए दो दिन शेष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two days left for online application in ITI
भिवानी। आईटीआई में रिक्त सीटों पर दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेनद प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। आईटीआई में आवेदन के लिए महज दो दिन बचे हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 21 नवंबर अंतिम तिथि दी है। इस दौरान जो छात्र आवेदन करते हैं, उनको पांचवीं काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा। पांचवें राउंड की काउंसिलिंग के लिए रिक्त सीटों का विवरण 21 नवंबर को पोर्टल पर जारी किया जाएगा। 21 से 23 नवंबर तक आवेदक अपनी इच्छा अनुसार फील्ड भर सकेंगे। 24 नवंबर को पांचवें चरण की काउंसलिंग की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 24 से 26 नवंबर तक सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन फीस प्राप्त करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण देवराला में फीस प्राप्त करने के लिए हेल्प डेस्क पर अलग से व्यवस्था की गई है। यह सुविधा सभी आवेदकों को निशुल्क प्रदान की जा रही है। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य यही है कि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साइबर कैफे आदि का भुगतान भी छात्रों को न करना पड़े। राजकीय आईटीआई देवराला के जीआई इंचार्ज उमेद सिंह ने बताया कि विभाग का यह फैसला सराहनीय है। इससे उन छात्रों को भी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा, जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed