फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two crore, cheating, delhi company

रुपये दोगुने करने के नाम पर दो करोड़ की राशि ठगकर दिल्ली की कंपनी फरार

Tue, 29 Oct 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
two crore, cheating, delhi company
रुपये दोगुने करने का लालच देकर दिल्ली की एक कंपनी जिले के सैकड़ों लोगों से करीब दो करोड़ रुपये की राशि ऐंठ ले गई। ठगी की जानकारी होने के बाद से रुपये जमा कराने वाले लोग परेशान हैं। परेशानी सिर्फ इतनी नहीं कि उनके रुपये गए, बल्कि यह भी है कि उनके कहने पर अन्य लोगों ने भी रुपये जमा कराए और अब सभी के रुपये डूब गए। रुपये जमा कराने वालों का कहना है कि कंपनी रजिस्टर्ड थी। कंपनी ने दिल्ली में दो ऑफिस खोल रखे थे, अब दोनों ही बंद हैं। जूई थाना पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर दिल्ली की उक्त कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुड़लबास निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके एक साथी राजस्थान के राजगढ़ निवासी रघुबीर ने उसे दिल्ली की रविलेशन यूनीक मार्केटिंग प्राइवेट लि. कंपनी के बारे में बताया था। उसने बताया था कि व्यापार के लिए यह कंपनी रुपये इन्वेस्ट कराती है और एक साल में दोगुने से भी ज्यादा वापस मिलते हैं। लाइफ टाइम आपके अकाउंट में राशि आती रहेगी। इसके बाद वह नई दिल्ली के प्रीतमपुरा स्थित डी-मॉल में कंपनी के ऑफिस में कंपनी मालिक अंशुल बंसल और रूशिल गर्ग से मिला। इनका दूसरा कार्यालय नई दिल्ली में करनाल बाईपास पर रोहिनी कोर्ट के नजदीक था। उनके कहने पर 17 अप्रैल 2019 में उसने साढ़े चार लाख की नकदी जमा कराई। आठ मई को तीन लाख का चेक अंशुल बंसल व रूशिल गर्ग को दिया, जो उसके खाते से कैश हो गया। दो मई को 12 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जो कि खाता नंबर. 10023686555 कंपनी के नाम है। कंपनी मालिकों ने उन्हें बताया कि हम आपका पैसा दोगुना कर देंगे। वह अब तक कंपनी में सात लाख, 62 हजार रुपये जमा करा चुका है। एक बार उसके खाते 18 हजार रुपये आए थे। जब कंपनी मालिकों से बाकी के रुपये का मांगा तो वे टाल-मटोल करने लगे। इसको लेकर उसने दिल्ली के तीन-चार चक्कर काटे। आरोपियों ने अब उसे रुपये देने से मना कर दिया है। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। कंपनी के मालिक अपने दोनों ऑफिस बंद कर भाग गए हैं। भिवानी के सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

मेरे कहने पर लगे 30 लाख रुपये
सुखपुरा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसने उक्त कंपनी में खुद के पौने तीन लाख रुपये इन्वेस्ट कर रखे हैं। इसके अलावा उसके कहने पर करीब 40 लोगों ने 30 लाख रुपये लगा रखे हैं। उनमें किसी के 50 हजार रुपये है तो किसी की राशि लाखों में है। वह स्वयं केबल का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ हुई धोखाधड़ी
नाम राशि
संजय कुमार 7.62 लाख
प्रवीण सुखपुरा 2.75 लाख (टीम इन्वेस्टमेंट 30 लाख)
संदीप भानगढ़ 78000
राजबीर 12.50 लाख
मंजू कुमार चैहड़ 78000
तेजबीर झुप्पा 2.5 लाख
प्रवीण कुमार 78000
सुंदरपाल सूरतपुरा एक लाख
महताब, सदाउ(राजस्थान) एक लाख
संतोष 2.40 लाख
संदीप स्वामी 78000
सतीश किरावड़ चार लाख
संजय नामक युवक ने दिल्ली की कंपनी पर एक साल में डबल करने के नाम पर रुपये ठगने के आरोप लगाए हैं। युवक की शिकायत पर कंपनी मालिकों अंशुल और रूशिल गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, एसएचओ, जूई पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed