फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two committees formed to investigate the matter during the four-hour-long village council meeting.

Bhiwani News: चार घंटे तक चली पंचायत में जांच के लिए दो कमेटियां गठित

Tue, 16 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two committees formed to investigate the matter during the four-hour-long village council meeting.
किसान नेता रवि आजाद पर लगे आरोपों के मामले में बहल में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। संवाद
बहल (भिवानी) । किशोरी से छेड़छाड़ और उसके अपहरण के प्रयास के मामले में बहल पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में किसान नेता रवि आजाद की मांग पर सतगामा खाप से जुड़े सात गांवों के लोगों की गोपालवास गांव के सतगामा चबूतरे पर सोमवार को सर्वजातीय न्याय महापंचायत आयोजित की गई।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक चली पंचायत में मामले की जांच के लिए दो कमेटियां गठित की गईं। एक कमेटी में सोमवीर सांगवान को प्रधान नियुक्त कर 14 सदस्यों को शामिल किया गया। एक स्थानीय कमेटी बनाई गई जिसमें सतगामा खाप के प्रत्येेक गांव से तीन व्यक्तियों को शामिल कर सात गांवों के 21 लोगों को शामिल किया गया। दोनों कमेटियां भिवानी पुलिस अधीक्षक से संपर्क करेंगी और जांच में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई पंचायत में सतगामा खाप के सात गांवों के अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भी लोग पहुंचे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित अन्य वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह पंचायत किसी राजनीतिक या व्यक्तिगत पक्ष का समर्थन करने के लिए नहीं है बल्कि न्याय दिलाने के लिए है। किसी निर्दोष को फंसाया नहीं जाना चाहिए। संवेदनशील मामले में निष्पक्ष जांच और सजा सुनिश्चित होनी चाहिए। कुछ वक्ताओं ने सुझाव दिया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए दूसरे पक्ष के या संबंधित गांव और मोहल्ले के लोगों की राय भी ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता सिधनवा गांव के पूर्व सरपंच सुभाष ने की, जबकि संचालन मुकेश ने किया। पंचायत में लोहारू के पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, सांगवान खाप प्रधान सोमवीर सांगवान, कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, जोगेन्द्र नैन, विकास सीसर और विद्याद्यार पिलानिया आदि मौजूद रहे।

पंचायत में भावुक हो गए रवि आजाद, रोते हुए रखी बात
पंचायत में रवि आजाद ने घटनाक्रम का पूरा विवरण प्रस्तुत किया और स्वयं को इस मामले से दूर बताया। उन्होंने हाथ जोड़कर उपस्थित लोगों से न्याय दिलाने की मदद मांगी और रोते हुए कहा कि अगर दोष साबित हुआ तो उन्हें उसी चबूतरे पर बने पेड़ पर फांसी दी जाए। रवि के भावपूर्ण शब्दों ने पंचायत में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।


पंचायत में महिला से विवाद, पुलिस में की जाएगी शिकायत
पंचायत में महिला वक्ता ने कहा कि यह पंचायत न्याय के लिए होनी चाहिए और किसी पक्ष का समर्थन नहीं करना चाहिए। इस दौरान विवाद में महिला का हाथ चोटिल हो गया। महिला को बाद में बहल पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उनके परिजन भी पहुंचे। उपस्थित लोगों की ओर से कहा कि महिला ने पंचायत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed