फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two cars collide head-on on overbridge, five youths injured

Bhiwani News: ओवरब्रिज पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, पांच युवक घायल

Sat, 23 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide head-on on overbridge, five youths injured
लोहारू पिलानी रोड पर आमने सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई कार 
लोहारू। लोहारू-पिलानी रोड पर हाल ही में बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार सायं करीब छह बजे दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और एक कार में सवार चार युवक तथा दूसरी कार में बैठा एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत में दो को भिवानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी जरनैल सिंह पुलिस टीम और डायल 112 के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। हादसा व्यस्त मार्ग पर होने के कारण देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार पिलानी निवासी संजय कुमार लोहारू से पिलानी लौट रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने कथित रूप से उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और पांच युवक घायल हो गए। दूसरी कार में लोहारू निवासी विजय, रामबीर, जगदीश और नरेश सवार थे। इनमें विजय और रामबीर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में भिवानी रेफर किया गया जबकि जगदीश और नरेश को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोहारू की ओर से आ रही कार में सवार युवक मोबाइल पर रील बना रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सामने से आ रही कार से जा टकराई। सभी चारों युवक तालाब के पास से लौटकर घर जा रहे थे। थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि ओवरब्रिज पर दो कारों की टक्कर हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed