{"_id":"69a346bb67050efefa0c3593","slug":"two-brothers-arrested-for-duping-people-of-rs-5280-lakh-on-the-pretext-of-sending-them-to-america-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-147466-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अमेरिका भेजने के नाम पर 52.80 लाख ठगने के आरोपी दो भाई दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अमेरिका भेजने के नाम पर 52.80 लाख ठगने के आरोपी दो भाई दबोचे
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस।
भिवानी। अमेरिका भेजने के नाम पर 52 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी सगे भाइयों रमेश और बलकार निवासी हंसावाला, टोहाना जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर शनिवार को दोबारा अदालत में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
इस संबंध में मुकेश निवासी मिताथल, जिला भिवानी ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा विक्रांत भिवानी में खेल अभ्यास करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलकार नामक व्यक्ति से हुई जो भी भीम स्टेडियम भिवानी में अभ्यास करता था। बलकार ने बताया कि उसका सगा भाई रमेश लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता है और वह विक्रांत को भी रुपये लेकर अमेरिका भेज सकता है।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग समय पर कुल 52,80,000 रुपये ले लिए और विक्रांत को अवैध तरीके से डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेज दिया। वर्ष 2025 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंचने के बाद विक्रांत को वहां से वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। इस प्रकार विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में सात अक्तूबर 2025 को धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच सदर थाना के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दोनों मुख्य आरोपी सगे भाइयों को उकलाना मंडी, जिला हिसार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई और उनकी निशानदेही पर 25 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रमेश निजी बॉक्सिंग अकादमी चलाता है, जबकि बलकार गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है।