फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two bike-riding youths snatched mobile phone from factory worker

Bhiwani News: फैक्टरी मजदूर से बाइक सवार दो युवकों ने छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two bike-riding youths snatched mobile phone from factory worker
भिवानी। शहर के एचएसवीपी सेंट्रल पार्क के पास साइकिल से घर जा रहे एक फैक्टरी मजदूर से दो बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीन लिया। वारदात 16 मार्च की दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। जिस पर पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मगुरा बाजार जिला गोंडा यूपी निवासी दुर्गेश ने बताया कि वह पटेल नगर में किराये पर रहता है। वह फैक्टरी में काम करता है। गत 16 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे फैक्टरी से काम कर साइकिल से अपने घर आ रहा था। जब वह सेंट्रल पार्क के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर भाग गए। हड़बड़ी में वह बाइक का नंबर भी नहीं देख पाया। छीना-झपटी की वारदात की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाना में दी। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed