फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two and a half hours of rain causes waterlogging in the city, claims of drainage are baseless

Bhiwani News: ढाई घंटे की बारिश से शहर में जलभराव, निकासी के दावे हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two and a half hours of rain causes waterlogging in the city, claims of drainage are baseless
शहर के हनुमान गेट पर जमा  बारिश के पानी में से गुजरते बाइक चालक।
भिवानी। जिले में शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई से तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब 24 एमएम वर्षा के बाद निचले इलाकों और प्रमुख सार्वजनिक मार्गों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश खरीफ फसलों के लिए राहत लेकर आई। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण निकासी चैनलों में फंसे कूड़े से जलनिकासी और प्रभावित रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली और खेतों में खड़ी फसलों को भी पर्याप्त नमी मिली। शहर के विकास नगर, सब्जी मंडी, हनुमान गेट, दादरी गेट, बावड़ी गेट, सेक्टर-13, लघु सचिवालय, एलआईसी रोड, दिनोद गेट, खाकी बाबा मंदिर और देवसर चुंगी सहित कई स्थानों पर जलभराव हो गया। सर्कुलर रोड पर भी पानी भरने और यातायात का दबाव बढ़ने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद मूलचंद जोहड़ झील लबालब भर गई। जलस्तर बढ़ने से झील परिसर का ओपन जिम भी पानी में डूब गया। यहां भ्रमण करने वाले महावीर और जगदीश ने बताया कि झील के आसपास का क्षेत्र भी पानी से घिर गया है जिससे छोटे बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है। हालांकि अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए बनाए गए चैंबर के माध्यम से जलस्तर नियंत्रित किया जाएगा।

बारिश से ग्वार की फसल को मिलेगा फायदा
कैरू। गांव देवराला और कैरू क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान संदीप लाला, मनोहर, करण सिंह, कृष्ण पोटलिया और दलबीर सिंह ने बताया कि ग्वार की फसल नमी के अभाव में मुरझाने लगी थी ऐसे में यह बारिश काफी लाभदायक साबित होगी।

हालांकि कई सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति भी बन गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई। दोपहर 2:30 बजे प्राथमिक विद्यालय की छुट्टी के समय तेज बारिश होने पर बच्चों के बैग और किताबें भीगने से बचाने के लिए उन्हें कक्षाओं में ही रखवाना पड़ा। किसानों का कहना है कि बेहतर उत्पादन के लिए क्षेत्र में अभी और बारिश की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed