{"_id":"65e76319e46549f18606faaf","slug":"two-accused-of-bike-and-battery-theft-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-114181-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाइक और बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाइक और बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 05 Mar 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने गांव पिंजोखरा में खेत से बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक कटर व बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं।
गांव पिंजोखरा निवासी हनुमान ने तोशाम पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि 16 जनवरी को उनकी बाइक उनके खेत के सामने सड़क से चोरी हो गई। इस संबंध में वाहन चोरी का केस दर्ज किया था।
सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने खेत से बाइक चोरी मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया। इसकी पहचान मुकेश वासी कुम्हारों की ढाणी हांसी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस दौरान आरोपी के पास से एक कटर और बाइक के पुर्जे बरामद हुए हैं। आरोपी मुकेश पर पहले भी तीन बाइक चोरी के केस दर्ज है।
गैरेज से बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने गैरेज से बैटरी चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो बैटरी बरामद की है। गांव धिराना माजरा निवासी राम सिंह ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि देवसर चुंगी पर उसका ऑटो गैरेज है। गत 28 फरवरी को गैरेज से चोर दो बैटरी चोरी कर ले गए। इस संबंध में चोरी का केस दर्ज किया था। दिनोद गेट पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही प्रवेश ने हालु मोहल्ला से बैटरी चोरी का एक आरोपी गिरफ्तार किया। इसकी पहचान जयशंकर वासी हालु मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की दो बैटरी बरामद की है।