फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two accused in a car nabbed with heroin.

Bhiwani News: हेरोइन सहित कार सवार दो आरोपियों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two accused in a car nabbed with heroin.
भिवानी। सीआईए द्वितीय ने रविवार को बवानीखेड़ा में हेरोइन सहित कार सवार दो आरोपियों मोहित उर्फ गोलू और नितेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.82 ग्राम हेरोइन बरामद कर स्विफ्ट डिजायर कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सीआईए द्वितीय के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह 30 अगस्त को पुलिस टीम के साथ ड्यूटी पर बवानीखेड़ा में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि बवानीखेड़ा से भिवानी की ओर हाईवे रोड पर पुल के नीचे दो व्यक्ति हेरोइन सहित बैठे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां स्विफ्ट डिजायर कार में सवार दो व्यक्तियों को काबू किया गया। पूछताछ में उनकी पहचान मोहित उर्फ गोलू निवासी गुजारनी, हाल निवासी विद्या नगर, भिवानी और नितेश निवासी बजरंगबली कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 6.82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत बवानीखेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच इकाई ने दोनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

रिमांड के दौरान आरोपियों से हेरोइन कहां से लाई गई थी और आगे किसे बेचनी थी, इसके अलावा नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed