फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   try to kidnap, shop, police

टायर पंक्चर की दुकान पर गाड़ी में हवा भराई, पैसे मांगने पर किया अपहरण का प्रयास

Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
try to kidnap, shop, police
कस्बा लोहारू में धर्मकांटा के समीप एक टायर पंक्चर की दुकान पर गाड़ी के टायर में हवा भराने के बाद पैसे मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट की और उसकी गर्दन पकड़कर गाड़ी में उसके अपहरण का भी प्रयास किया। आरोपी ग्रामीणों को आता देख मौका पाकर फरार हो गए। इसकी शिकायत लोहारू पुलिस थाने में दी। जिस पर गाड़ी में आए तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

ढिगावा जाटान निवासी सुरेंद्र कुमार ने लोहारू पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जांगिड़ धर्मकांटा के पास टायर पंक्चर की दुकान है। गत पांच जनवरी की रात दस बजे के करीब वह दुकान पर काम कर रहा था कि इसी दौरान एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी और उसे हवा भरने के लिए चालक ने बोला। इस पर उसने टायर में हवा भरी और जब पैसे मांगने चालक के पास गया तो उसकी गर्दन पकड़कर चालक बोला हम पैसे देते नहीं लेते हैं। इसी दौरान उसके साथ हाथापाई की गई और उसके चिल्लाने लगा। इसी दौरान आरोपियों ने अपनी गाड़ी के अंदर ही उसके अपहरण का भी प्रयास किया। मगर ग्रामीण उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी में फरार हो गए। उसे इलाज के लिए लोहारू सीएचसी ले जाया गया, जिसके बाद उसे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। लोहारू पुलिस ने सुरेंद्र कुमार के बयान दर्ज कर इस संबंध में गाड़ी में सवार तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed