फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Truck hits car, hits tree, one dead

Bhiwani News: ट्रक ने मारी कार को टक्कर, पेड़ से टकराई, एक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 11 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Truck hits car, hits tree, one dead
कस्बा बवानीखेड़ा के समीप हुए सड़क हादसे  के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। 
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर कस्बा बवानीखेड़ा में बीके स्कूल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। इसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। सड़क हादसा बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तम नगर निवास हेमंत के रूप में हुई, जबकि युवा आयोग के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़ की बड़ी लड़की और उसका भतीजा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मुकेश गौड़ और परिजन मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जबकि ट्रक चालक भाग गया। भिवानी निवासी रजत (23), निक्की (19) और अन्नू दोनों चचेरी बहनों को लेकर भिवानी से हिसार गया था। रजत के साथ उसका दोस्त 23 वर्षीय हेमंत भी था। हिसार में निक्की का एमबीए में दाखिला कराना था। हिसार से बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटते समय बवानीखेड़ा बीके स्कूल के समीप पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। इसकी वजह से ट्रक से टकराने के बाद कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी चला रहा रजत गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि परिचालक सीट पर बैठे हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में बैठी निक्की और अन्नू की हालत काफी नाजुक बनी है। दोनों ही लड़कियों को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जबकि रजत को नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

निक्की युवा आयोग के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौड़ की बड़ी बेटी है। मुकेश गौड़ के चार बच्चे दो बेटी और दो बेटे हैं। वहीं रजत और अन्नू उनकी भतीजा-भतीजी हैं। बवानीखेड़ा पुलिस इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची। शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article