{"_id":"63f0fee6c7d8bb54da035875","slug":"truck-carrying-liquor-illegally-caught-135-boxes-recovered-bhiwani-news-c-21-1-59611-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा, 135 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा, 135 पेटी बरामद
Sat, 18 Feb 2023 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब का आरोपी।
भिवानी। सीआईए स्टाफ ने लोहारू-भिवानी बाईपास रोड पर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक के पास से 135 पेटी अंग्रेजी व बियर की बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके आठ दिन के रिमांड पर हासिल किया है। जहां उससे पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान मूल रूप से झज्जर निवासी व हाल दिल्ली के रोहिणी निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई राजेश अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान देवसर मोड़ के समीप पहुंचे थे। टीम को सूचना मिली कि नया लोहारू-भिवानी बाईपास रोड पर उत्सव होटल के समीप एक ट्रक खड़ा है इसमें अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंच ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। ट्रक में टीम को 110 पेटी अंग्रेजी शराब व 25 पेटी बियर की बरामद हुई।
पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि वह ट्रक को पंजाब के राजपुरा से गुजरात लेकर जा रहा था। इससे पहले भी वह कई बार ट्रक को लेकर जा चुका है। उसे एक चक्कर के लिए एक लाख रुपये मिलते है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रबंधकों व सीआईए इंचार्ज को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं, उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध शराब की तस्करी करता है तो इसकी सूचना तुरंत डायल 112 व संबंधित पुलिस थाने को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।