फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tribute paid to the martyrs of Pahalgam by taking out a candle march

Bhiwani News: बदलाव वेलफेयर सोसायटी ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 29 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs of Pahalgam by taking out a candle march
कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि देते बदलाव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य। 
भिवानी। बदलाव वेलफेयर सोसायटी ने चौ. बंसीलाल पार्क में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सोसायटी के प्रधान श्याम पाल ने कहा कि यह हमला सिर्फ एक आतंकी घटना नहीं, बल्कि मानवता की हत्या है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म के लोगों को उनके धर्म पूछकर मारना हिंदू विरोधी हरकत है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पाली, अनिल मास्टर, विनोद, संजय पेंटर, संजय फौजी, रिटायर्ड जिलेदार सुमेर सिंह, अशोक, नरेश मास्टर, और हेमंत मास्टर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


सामाजिक संगठनों ने आतंकी हमले की निंदा कर शहीद गुलाब सिंह पार्क में पुष्प अर्पित किए
बवानीखेड़ा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हरियाणा जागृति मोर्चा, आंबेडकर शिक्षा समिति, शिरोमणि गुरु रविदास सेवा समिति, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च गुरु रविदास मंदिर से शुरू हुआ और बाजार के विभिन्न रास्तों से होते हुए शहीद गुलाब सिंह पार्क में समाप्त हुआ। वहां शहीद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंधू ने कहा कि यह आतंकी हमला कायराना करतूत है और इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उन्होंने भाजपा सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में श्रीभगवान काजल, पवन काजल, जितेंद्र गौरी, दिनेश चौहान सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed