{"_id":"662bf52edd1cb5b8880d0014","slug":"trial-of-2454-players-in-three-days-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-116613-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन दिन में हुए 2,454 खिलाड़ियाें के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन दिन में हुए 2,454 खिलाड़ियाें के ट्रायल
Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में शुक्रवार को तीन दिवसीय ट्रायल का समापन हुआ। इसमें हॉकी, कबड्डी, बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स के खेलों की परीक्षा हुई थी। इसमें यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के नौ से 18 साल तक के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया था। तीन दिन के ट्रायल में कुल 2,454 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
साई छात्रावास में हरियाणा के बाकी एसटीसी के सापेक्ष सबसे ज्यादा खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। हरियाणा में चार एसटीसी हैं जिनमें से भिवानी में सबसे ज्यादा 2,454, हिसार में 1,200, रोहतक में 500 और गोहाना में करीब 250 खिलाड़ी शामिल हुए। स्थानीय एसटीसी के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय खेल ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों में भेजा जाएगा। प्रभारी ने बताया कि सभी खिलाड़ियाें के ट्रायल सकुशल हुए।
तीन दिन में हुए ट्रायल में खिलाड़ियाें की संख्या
वर्ग बाॅक्सिंग कुश्ती एथलेटिक्स कबड्डी हॉकी योग
पुरुष 255 132 580 716 260 1,943
महिला 69 32 175 117 118 511
कुल 324 164 755 833 378 2,454