{"_id":"5daa14d68ebc3e93a170d5f5","slug":"trees-fell-due-to-rain-storm-bhiwani-news-rtk5238375127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-आंधी से टूटकर गिरे पेड़, बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-आंधी से टूटकर गिरे पेड़, बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर के मध्य में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी वहीं जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद जिले भर में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं मुख्य मार्गों पर भी पेड़ टूटकर गिरे। करीबन पौना से एक घंटे तक आंधी व बारिश की वजह से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई और खंभे भी टूटकर गिर गए। वहीं ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बवानीखेड़ा क्षेत्र में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि भिवानी शहर व आसपास के इलाके में चार एमएम बारिश हुई।
शुक्रवार करीबन ढाई से तीन बजे के बीच बवानीखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई और हल्की ओलावृष्टि भी कहीं कहीं पर हुई। मगर इससे पहले धूल भरी तेज आंधी की वजह से पेड़ टूटकर गिरे। भिवानी महम मुख्य मार्ग पर चांग के समीप सड़क पर कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। वहीं सड़क किनारे एचपोल सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी पर भी गिरा। गनीमत से कोई हादसा नहीं हुआ। इसके अलावा कई मुख्य मार्गों पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ और लोग जाम में फंसे रहे। वन विभाग के कर्मचारियों व राहगीरों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।
वहीं ग्रामीण इलाके में टूटे बिजली पोल की वजह से ठप हुई बिजली आपूर्ति भी कई घंटों बाद तक बहाल नहीं हो पाई। बिजली निगम भी तार व बिजली के पोल टूटने से नुकसान का आंकलन करने व आपूर्ति को फिर से सुचारु कर लाइनों को दुरुस्त कराने में जुटा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो धूल भरी हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश के आसार जताए गए थे। बेमौसम बारिश की वजह से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। इस समय किसान अगेती सरसों की बीजाई कर चुके थे, जिन किसानों ने सिर्फ दो दिन पहले ही सरसों की बीजाई की थी, उनकी उम्मीदों पर तो पानी फिर गया है। ऐसे में किसान को अब दोबारा खेत में बीजाई करनी पड़ेगी।