फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Transport department increased the fare of bus going to Delhi

Bhiwani News: परिवहन विभाग ने बढ़ाया दिल्ली जाने वाली बस का किराया

Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Transport department increased the fare of bus going to Delhi
शहर का सामान्य बस अड्डा। 
भिवानी। परिवहन विभाग ने दिल्ली जाने वाली बस के किराया में वृद्धि की है। रोहतक में सुखपुरा चौक पर चले रहे निर्माण कार्य के चलते विभाग ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से प्रति सवारी किराए में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

विकास कार्य के कारण हो रही आमजन को हो रही असुविधा के साथ अब आम लोगों पर आर्थिक मार भी पड़ रही है। सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया है। भिवानी से रोहतक बस स्टैंड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को करीब पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। इस अतिरिक्त दूरी का पांच रुपये शुल्क यात्रियों स वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

सुखपुरा चौक पर पिछले कुछ माह से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। इसके चलते रोहतक बस स्टैंड से भिवानी की ओर जाने वाला मार्ग बाधित है। सड़क पर बड़े गड्ढों व मिट्टी के टीलों के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसके चलते प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन कुछ माह से राजीव गांधी स्टेडियम की ओर से होकर किया जा रहा है। यह अतिरिक्त दूरी करीब पांच किलोमीटर बनती है। रोडवेज को इस दूरी के लिए अतिरिक्त ईंधन खर्च करना पड़ रहा है। यह शुल्क वसूलने के लिए रोडवेज डिपो प्रशासन ने किराया बढ़ाने का फैसला लिया है।
रोहतक में भिवानी चुंगी तक लगेगा वही किराया
भिवानी से रोहतक जाने वाली सवारियों को भिवानी चुंगी तक पहले वाला किराया देना होगा। वहीं भिवानी चुंगी से आगे बस स्टैंड व दिल्ली, सोनीपत, पानीपत जाने वाली सवारियों को पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। विभाग की ओर से बढ़ा हुआ किराया मंगलवार से ही लागू कर दिया गया है।

रोहतक के सुखपुरा चौक पर पुल निर्माण के चलते भिवानी से दिल्ली जाने वाली बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यह करीब पांच किलोमीटर बनती है। इससे बस का खर्च बढ़ गया है, इसीलिए पांच रुपये किराया बढ़ाया गया है। सवारियों को भिवानी चुंगी से आगे बस स्टैंड पर जाने पर पांच रुपये ज्यादा देने होंगे। भिवानी चुंगी तक किराया नहीं बढ़ाया गया है।
- दीपक कुंडू, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article