फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Transformer gasping as soon as AC-cooler is turned on

एसी-कूलर चालू होते ही हांफने लगे ट्रांसफार्मर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Transformer gasping as soon as AC-cooler is turned on
बावड़ी गेट क्षेत्र में जर्जरहाल बिजली के खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। गर्मी तेज होने के साथ ही एसी-कूलर चालू हो गए हैं। इसी के साथ बिजली ट्रांसफार्मर भी अत्यधिक लोड से हांफने (बार-बार खराब) होने लगे हैं। गर्मी में लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर ओवरहीटिंग के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि बिजली निगम प्रबंधन लोड बढ़ने के अनुरूप ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने का दावा भी कर रहा है, लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही रात के समय आधा से एक घंटे के चार से पांच बिजली कट लग रहे हैं। यह हाल तो शहरी दायरे का है। ग्रामीण क्षेत्र में फसल कटाई चल रही है। दिन में बिजली फसलों में आग लगने की घटनाएं रोकने की वजह से बंद रखी जा रही है, जबकि रात में भी लगने वाले अघोषित बिजली कट लोगों की बचैनी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। दो दिन से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आगामी दिनों में यह 46 डिग्री तक जाने के आसार हैं। औसतन भिवानी सर्कल में रोजाना की बिजली खपत 80 लाख के आसपास टिकी थी, लेकिन अचानक गर्मी में एसी-कूलर ऑन हो गए तो लोड भी बढ़ गया और खपत 12 लाख यूनिट प्रतिदिन अधिक खपत बढ़ गई। जिसने बिजली ट्रांसफार्मरों की सेहत खराब कर डाली। भिवानी सर्कल में करीब पौने चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं। कृषि, उद्योग और घरेलू व व्यवसायी कनेक्शनों पर अचानक खपत बढ़ गई है, जिसकी वजह से बिजली का लोड भी कई गुना बढ़ गया। शहर के अंदर कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं है जहां रात के समय तीन से चार बाद बिजली कट नहीं लग रहे हैं। इन कटों के बारे में उपभोक्ताओं को कोई जानकारी तक नहीं है, निगम अघोषित बिजली कट लगा रहा है, जिसकी वजह से घरों के अंदर इन्वर्टर बैटरी भी जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ गई इन्वर्टर और बैटरी की मांग
फौजी बैटरी हाउस के संचालक पूर्व सैनिक राजबीर सिंह ने बताया कि गर्मी अधिक है तो इन्वर्टर और बैटरी की बिक्री भी बढ़ गई है। घरों में अधिक लोड की वजह से बैटरी भी खराब होकर पहुंच रही हैं। सीजन है, इसलिए कंपनी भी खराब बैटरी नहीं बदल रही हैं। गर्मी में हमारा काम भी बढ़ गया है। अधिकतर लोग बिजली के कट से ही परेशान रहते हैं। इसलिए उन्हें हम सौर ऊर्जा संचालित उपकरण व इन्वर्टर बैटरी लगाने की सलाह भी देते हैं।
भिवानी सर्कल में आठ दिन की बिजली खपत
तिथि यूनिट प्रतिदिन
1 अप्रैल 86498 लाख
2 अप्रैल 89220 लाख
3 अप्रैल 81982 लाख
4 अप्रैल 91616 लाख
5 अप्रैल 90792 लाख
6 अप्रैल 95098 लाख
7 अप्रैल 92340 लाख
8 अप्रैल 93810 लाख
प्रतिदिन 10 से 15 ट्रांसफार्मर हो रहे खराब
भिवानी सर्कल में रोजाना 10 से 15 बिजली ट्रांसफार्मर भी खराब हो रहे हैं, जिन्हें सेंट्रल वर्कशॉप में भेजने के लिए सर्कल वर्कशॉप में भेजा जा रहा है। तकनीकी कर्मचारियों की मानें तो ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड के अलावा भी कई तकनीकी खामियां आ रही हैं।

बिजली लोड बढ़ा
गर्मी के मौसम में अचानक बिजली लोड बढ़ गया है। इस समय बिजली की डिमांड है, जिन गांवों में जगमग योजना है उनमें चौबीसों घंटे बिजली का प्रावधान है। शहर में भी चौबीसों घंटे बिजली दी जा रही है। अगर कहीं कोई तकनीकी खराबी आती है तो फिर उसकी वजह से जरूर बिजली प्रभावित हो रही है। अलग से कोई बिजली कट नहीं लगाए जा रहे।
-रणबीर सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed