फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Transfer of Loharu Division office cancelled, farmers express gratitude to Irrigation Minister

Bhiwani News: लोहारू डिविजन कार्यालय का स्थानांतरण रद्द, सिंचाई मंत्री का किसानों ने जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Transfer of Loharu Division office cancelled, farmers express gratitude to Irrigation Minister
लोहारू। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने किसानों की मांग पर एलडब्ल्यूएस सर्कल की परियोजनाओं में देरी के कारण जून 2020 के आदेश को रद्द कर दिया। नहरी तंत्र को तर्कसंगत बनाने के लिए लोहारू डिविजन को सौंपे गए नहरों का नियंत्रण किसानों की मांग पर वापस मूल डिविजन में कर दिया गया है। अब लोहारू डिविजन का मुख्यालय लोहारू में ही रहेगा जिससे प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और पानी का कुशल प्रबंधन सिर से टेल तक सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन शीशराम मेचू ने बताया कि इस आदेश के बाद लोहारू क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री ने किसानों की समस्याओं पर सकारात्मक संज्ञान लिया और डिविजन कार्यालय के स्थानांतरण की अफवाह पर अंकुश लगाकर किसान हितैषी निर्णय लिया। शीशराम मेचू ने यह भी कहा कि सिंचाई मंत्री का यह कदम दर्शाता है कि वे किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने देंगी। इस मौके पर किसान राजेंद्र शेखावत, धर्मपाल, ईश्वर सिंघानी, संदीप, रामनिवास और जगबीर पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed