फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Train going from Bhiwani to Rohtak will now run from City station only, there will be no stoppage at Bhiwani Junction.

Bhiwani News: भिवानी से रोहतक जाने वाली ट्रेन अब सिटी स्टेशन से ही चलेंगी, भिवानी जंक्शन पर नहीं होगा ठहराव

Tue, 21 May 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 21 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Train going from Bhiwani to Rohtak will now run from City station only, there will be no stoppage at Bhiwani Junction.
भिवानी। शहर में रेलवे जंक्शन का जीर्णोद्धार हो रहा है। इससे भिवानी जंक्शन पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। भिवानी से रोहतक जाने वाली ट्रेन अब सिटी स्टेशन से ही चलेंगी। भिवानी जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अत्यधिक गर्मी में रेलवे स्टेशन पर भी सुविधाओं को टोटा है। इसके कारण भी रेल में सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर काम चलने की वजह से धूल मिट्टी उड़ रही है। यात्रियों के लिए बैठने के लिए बैंच भी कम है। स्टेशन पर पानी तो है पर ठंडा नहीं है। इससे लोग गर्मी में स्टेशन पर लगी स्टॉलाें से बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर है। स्टेशन हर रोज करीब हजारों यात्री सफर करते हैं। सुबह के समय सफर करने वालों को ठंडे पानी की इतनी जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि भिवानी मुख्य स्टेशन से चलने वाली भिवानी-रोहतक पैसेंजर ट्रेन अब भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर चलेंगी। यह ट्रेन सिटी स्टेशन से ही रवाना हुआ करेंगी। ट्रेन बामला, खरक, कलानौर होते हुए रोहतक को जाएगी। वहीं गोरखधाम और हरिद्वार को जाने वाली ट्रेन भी सिटी रेलवे स्टेशन से जाएंगी। इसके साथ ही मुख्य स्टेशन से नए रूटों पर ट्रेन चलने की संभावना है। सिटी स्टेशन पर विकास कार्य शुरू है। सिटी स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं। बता दें सिटी स्टेशन पर 9 पैसेंजर ट्रेन का ठहराव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर पीने के पानी की सुविधा सभी प्लेटफार्म पर है। वहीं ठंडे पानी के वाटर कूलर में अगर खराबी है तो उसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। स्टेशन पर अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इससे यात्रियों को थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। उसके बाद स्टेशन पर सारी सुविधाएं होंगी। वहीं स्टेशन पर लगी पानी की मशीन किसी कोर्ट केस के कारण बंद है।
-कामिनी सिंह, स्टेशन अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article