फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   traffic police, chalan, bullet

बुलेट से पटाखा बजाने वाले का 33,500 रुपये का काटा चालान

Thu, 20 Feb 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
traffic police, chalan, bullet
चालान काटते ट्रैफिक पुलिस के सहायक निरीक्षक संतलाल । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखा बजाने पर शिकंजा कस दिया है। बुधवार को अनाज मंडी चौक पर पटाखा बजाने वाली बुलेट बाइक का 33,500 रुपये का चालान काट दिया। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई संतलाल ने बताया कि दो युवक बुलेट बाइक पर आ रहे थे, जिन्हें कागजात जांच के लिए रोका गया था। जब बुलेट बाइक की जांच की गई तो उसका साइलेंसर बदला हुआ था। जिससे बहुत तेज आवाज में पटाखे बज रहे थे। इस पर युवकों से बुलेट बाइक से संबंधित कागजात मांगे तो कोई भी दस्तावेज उनके पास नहीं मिला।
विज्ञापन

युवकों ने पुलिस को बताया कि वे बहादुरगढ़ के बुआना गांव के रहने वाले हैं और भिवानी में किसी कार्य से आए हुए थे। ट्रैफिक पुलिस एएसआई संतलाल ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और बुलेट बाइक के साइलेंसर को बदली कर पटाखा बजाने पर 33,500 रुपये का चालान काट दिया। संतलाल ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर दिया है। इसी तरह बुलेट बाइक से पटाखा बचाने वाले वाहनों का चालान किया जा रहा है। किसी भी वाहन का साइलेंसर बदली करना नियमों के खिलाफ है। जिस पर मोटा जुर्माना भी किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed