फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   traffic, bhiwani, mini byepass,

ट्रैफिक झंझट से निजात दिलाएगा मिनी बाईपास

Mon, 04 Jan 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 04 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट से दादरी गेट के ट्रैफिक झंझट से अब जल्द निजात मिल सकती है। बंद पड़े पालुवास रजवाहे पर मिनी बाईपास बनाया जाएगा। यह रोहतक रोड को ढाणा रोड से सीधा जोड़ेगा। यानी, आपको रोहतक रोड से दादरी गेट क्षेत्र जाना है तो आपको अग्रसेन चौक (रोहतक चौक) नहीं जाना पड़ेगा। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे मिनी बाईपास के बनने के बाद टाइम बचेगा और दो चौक से ट्रैफिक लोड कम होगा।
विज्ञापन

रोहतक मार्ग से लोहारू की ओर जाने वाले सभी वाहन रोहतक रोड से रोहतक गेट, बावड़ी गेट, दादरी गेट होकर निकलते हैं। ढाणा रोड, कौंट रोड पर भी अगर किसी को जाना है तो यहीं एक मार्ग है। ऐसे में बसस्टैंड से रोहतक गेट, बावड़ी गेट दादरी गेट पर दिनभर वाहनों की भारी भीड़ रहती है और जाम के हालात रहते हैं। बड़े वाहन ज्यादा समस्या बनाते है। ऐसे में लोग बाईपास की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकार ने लोगों की इस समस्या को समझते हुए शहर में ही एक मिनी बाईपास बनाने का प्लान तैयार किया। इसके तहत बस स्टैंड के नजदीक रोहतक रोड से ढाणा रोड तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर का मार्ग बनाया जाएगा। यह ढाणा रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक रहेगा। इस मिनी बाईपास को मंजूरी मिल चुकी है और बीएंडआर के अधिकारी अब इसका डिटेल एस्टीमेट बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
18 फीट चौड़ा, कोलतार का होगा रोड
रोहतक रोड को ढाणा रोड में मिलाने वाला मिनी बाईपास करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा और करीब 18 फीट चौड़ा होगा। रजवाहे के बिल्कुल साथ बनने वाला यह मार्ग पूरी तरह कोलतार का रहेगा।
--

इन्हें भी होगा फायदा
रोहतक रोड से ढाणा रोड, कौंट रोड, दादरी रोड पर जाने वालों को ही बाईपास का फायदा नहीं मिलेगा, बल्कि अगर कोई ढाणा रोड, दादरी रोड से महम रोड पर जाना चाहते हैं तो उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा। रोहतक रोड पर जहां इस मार्ग की शुरूआत होगी, उसके ठीक सामने इंडस्ट्रीज एरिया से महम रोड तक जाने वाला फोर लेन रोड है। ऐसे में लोग इसका भी फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा बिचला बाजार, जैन चौक क्षेत्र के लोगों को यदि रोहतक की ओर जाना है तो उन्हें भी रोहतक की ओर नहीं आना पड़ेगा।
--
जमीन है एक पेच
मार्ग निर्माण में एक पेच फंसा है। वह जमीन का। दरअसल यह मार्ग पालुवास रजवाहे के साथ बनना है। रजवाहे की जमीन इरिगेशन डिपार्टमेंट के नाम है। अब इस जगह को बीएंडआर के नाम किया जाएगा। उसके बाद ही मार्ग निर्माण शुरू होगा।


वर्जन:::
रोहतक रोड को ढाणा रोड में मिलाने के लिए बस स्टैंड के नजदीक मार्ग बनाया जाएगा। यह करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा होगा। इसका डिटेल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
पीके बागड़ी, एक्सईएन
बीएंडआर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed