फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Trader corona infected even after getting both doses of vaccine

कोरोना को न्योता दे रही लोगों की लापरवाही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Trader corona infected even after getting both doses of vaccine
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण ने फिर से दस्तक दे दी है। शनिवार को शहर में एक व्यवसायी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके बावजूद जिले के लोग संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। शहर में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अधिकतर लोगों के चेहरे से मास्क गायब है और वे उचित सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना का नया स्ट्रेन लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

शहर के देव नगर कॉलोनी निवासी एक व्यावसायी कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित व्यवसायी पिछले दिनों अपने किसी कार्य से बहादुरगढ़ गया था, जिसके बाद उसको कोरोना के लक्षण दिखने लगे। लगातार बढ़ रही खांसी, जुकाम और बुखार के बाद परिजनों ने उसका कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीज अपने घर पर ही आइसोलेट है। वहीं मरीज के परिजनों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं। मरीज का पता शनिवार को आई कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट में लगा है।
विज्ञापन

दोनों डोज लगवाने के बाद भी हुआ संक्रमित
कोरोना संक्रमित व्यवसायी ने अप्रैल में ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली थी। इसके बावजूद वह कोरोना संक्रमित हो गया है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन की डोज रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। अगर कोई कोरोना संक्रमित हो भी जाता है तो वह जल्द ही रिकवरी कर जाएगा। साथ ही कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यहां रहती है सबसे अधिक भीड़
शहर में इन दिनों सबसे अधिक घंटाघर, सराय चौपटा, बिचला बाजार, नया बाजार, बर्तन बाजार, दिनोद गेट, हालु बाजार, जैन चौक, हांसी गेट, फैंसी चौक, रोहतक गेट में सबसे अधिक भीड़ रहती है।
--
जिले में एक ऑक्सीन प्लांट बनकर तैयारी, दूसरा निर्माणाधीन
जिले के नागरिक अस्पताल भिवानी में ऑक्सीजन प्लांट सितंबर में ही बनकर तैयार हो गया था। वहीं तोशाम के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य जारी है। भिवानी नागरिक अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में एक हजार लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा है। वहीं तोशाम वाला ऑक्सीजन प्लांट इससे काफी छोटा होगा, जिसमें 300 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से ऑक्सीन की सप्लाई होगी।
--
नीकू आईसीयू सहित 215 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग ने अब तक नागरिक अस्पताल में नीकू वार्ड में 36 बेड की व्यवस्था की है, जिन पर नीकू वेंटिलेटर सहित कुल 215 बेड पर ऑक्सीन की सुविधा की हुई है। इनके अलावा चिकित्सक, स्टाफ नर्स सहित स्वास्थ्यकर्मियों की तीन बार ट्रेनिंग करवा दी है।
900 सैंपल की आज आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 900 आशंकित मरीजों के सैंपल लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट रविवार दोपहर तक आएगी। जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अब तक 484115 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 22410 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इनमें से 21755 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 654 की मौत हो गई। वहीं 723 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।

वर्जन:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। जागरूकता अभियान के साथ ही 10 माह से टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें। साथ ही चेहरे पर मास्क, उचित सामाजिक दूरी और समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed