{"_id":"6a57c76634fd35314f07ab80","slug":"trade-selection-process-for-iti-admissions-completed-counseling-will-happen-now-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153950-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आईटीआई दाखिले के लिए ट्रेड चयन प्रक्रिया पूरी, अब होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आईटीआई दाखिले के लिए ट्रेड चयन प्रक्रिया पूरी, अब होगी काउंसिलिंग
Wed, 15 Jul 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए सत्र के दाखिलों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की ट्रेड चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दाखिले के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी जिसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी जिसे बाद में बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोर्टल पर ट्रेड चयन का विकल्प उपलब्ध नहीं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विभाग ने समस्या का समाधान करते हुए 3 जुलाई से 15 जुलाई तक अभ्यर्थियों को पसंदीदा ट्रेड चुनने का अवसर दिया। बुधवार को ट्रेड चयन की अंतिम तिथि रही। राजकीय आईटीआई भिवानी के कार्यवाहक प्राचार्य इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों से ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रेड का चयन करवाया गया है। अब चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिले की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।