फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tractor trolley overturns death, two Referee

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, दो रेफर

Wed, 30 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 30 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturns death, two Referee
चरखी दादरी। दादरी रोहतक मुख्यमार्ग पर गांव रावलधी के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। घटना में तीनों ट्रैक्टर सवार इसके नीचे दब गए। राहगीर जब तक उन्हें बाहर निकाल पाते उनमें से एक दम तोड़ चुका था। वहीं, दोनों घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिसरी निवासी गजराज मकान का निर्माण करवा रहा है। मंगलवार को वह गांव निवासी राजमिस्त्री अशोक व चालक महेंद्र के साथ ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर भवन निर्माण सामग्री लेने दादरी आया था। दोपहर को जब वह निर्माण सामग्री लेकर गांव मिसरी वापस जा रहा था, तो इंदरा कैनाल के पुल पर चालक अशोक अचानक अपना वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। सब कुछ इतनी जल्दी घटित हुआ कि ट्रैक्टर सवार तीनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के दौरान ट्राली में रखे लोहे के सरिये लगने से भी ट्रैक्टर सवार घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और आसपास के खेतों में काम कर रहें ग्रामीण ने तीनों को संभाला और ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। तब तक गजराज दम तोड़ चुका है और अशोक व महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और घायलों को उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मकान मालिक गजरात के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन:::::::
शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दोनों घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना ट्रैक्टर चालक के संतुलन बिगड़ने के कारण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जय सिंह, सदर थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed