{"_id":"62ffbf86f8bfe60cf55df3db","slug":"tractor-hit-bike-husband-dies-wife-seriously-injured-bhiwani-news-hsr639600434","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
बहल। ओबरा गांव के समीप बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे पति, पत्नी बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने से बाइक चालक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई जिसे गंभीर हालत में भिवानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेहर निवासी महिला लिछमा ने बताया कि वह दो दिन पहले अपने पति सतबीर के साथ अपने मायके निगाना गई थी। वीरवार को वे दोनों बाइक पर निगाना से चले और दिन में करीब 11 बजे ओबरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से एक ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को तेज गति व गफलत से चलाता हुआ आ रहा था। ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी जबकि उसका पति अपनी साइड में बाइक चला रहा था। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर चोट लगने के कारण उसका पति बेहोश हो गया जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने उसे व उसके पति को एंबुलेंस से भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। घटना में उसे पैर व हाथ पर चोटें लगी है। महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति की मौत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।