फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   tower, farmers, protest

किसानों के साथ नहीं होने देंगे जबरदस्ती : सोमबीर

Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
tower, farmers, protest
भिवानी। टावरों को लेकर चौगामा की पंचायत प्रधान रामकिशन हालुवास व मीर सिंह निमड़ीवाली की अध्यक्षता में गांव नीमड़ीवाली के पंचायत घर में हुई। किसानों की पंचायत को सांगवान खाप के प्रधान एवं चरखी दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। वे किसानों के साथ हैं और विधानसभा में भी किसानों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। वहीं पंचायतियों ने कहा कि पहले मुआवजा दिया जाए, उसके बाद कार्य होने देंगे। बिजली मंत्री व पावर ग्रिड के अधिकारियों से बातचीत करके किसानों को उनका पूरा मुआवजा दिलवाया जाएगा। उसके बाद ही आगे का कार्य शुरू होने दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने जबरदस्ती की तो चौगामा खाप के साथ-साथ सांगवान खाप भी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।
विज्ञापन

चौगामा के प्रधान रामकिशन हालुवास ने कहा कि नीमड़ीवाली, प्रहलादगढ़, ढाणा नरसान समेत एक दर्जन गांवों में लाइनों व तारों का जाल बिछ गया है। किसानों के पास जमीन बची नहीं। किसानों पर 1884 के नियम थोप कर उनकी जमीन हथियाई जा रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही चौगामा खाप की पंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान राकेश आर्य नीमड़ीवाली ने पावर ग्रिड अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि टावरों के 20 लाख रुपये व तारों के 15 लाख रुपये प्रति टावर व प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाए। राकेश आर्य के इस प्रस्ताव पर पूरी पंचायत ने अपनी सहमति जताई। इस अवसर पर मुकेश पहाड़ी, सुबेदार उमेद फौगाट, मनोज ढाणा नरसान, जागेराम पूर्व सरपंच, विरेन्द्र नंबरदार पहलादगढ़, सरपंच मीनू पहलादगढ़, जगमोहन जांगड़ा, मुन्ना ठेकेदार, लीला ठेकेदार, विरेंद्र रूपगढ, रामनिवास शर्मा, अमीर सिंह ढाणा, सुरेश गिल, सुभाष यादव, बबलू जांगड़ा, सुबे सिंह पूर्व सरपंच, धर्मपाल यादव, सते श्योराण, कुलबीर पंच, सतबीर पंच, रणबीर, बलवान सुबेदार, करतार गिल, अत्तर जालवाल,ो हवासिंह निर्मल, नरेश धामू, राजा गौरीपुर, लीला गिल, जगफुल बोहरा, जोगेंद्र तालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed