फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tosham-Satanali road will be 10 meters wide, four lanes will be built in villages: MP Dharambir

10 मीटर चौड़ा होगा तोशाम-सतनाली रोड, गांवों में बनेगा फोरलेन : सांसद धर्मबीर

Sat, 14 Oct 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Oct 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tosham-Satanali road will be 10 meters wide, four lanes will be built in villages: MP Dharambir
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह।
तोशाम।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि तोशाम-सतनाली व लोहानी-बहल रोड का पुनर्निर्माण कार्य लोकसभा चुनाव से पहले करवा दिया जाएगा। तोशाम-सतनाली रोड दस मीटर चौड़ा होगा व इस पर आने वाले गांवों में फोरलेन रोड बनेगा। वहीं, लोहानी-बहल सड़क मार्ग सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
सांसद शनिवार को क्षेत्र के गांव खारियावास, सुंगरपुर, मनसरवास, शिमलीवास, मालवास देवसर, मालवास कोहाड़ आदि गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकारियों को उनके निवारण के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार दलाल, पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, धर्मबीर नेहरा, महेंद्र कैरू मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि देश का विकास ग्रामीण क्षेत्र पर आधारित है और उसी सोच के साथ सरकार ग्रामीण क्षेत्र की परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। भारत को विकसित देश बनाने में ग्रामीण विकास का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि देश में विभिन्न स्थानों से निकाले जा रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अब आबादी के आधार पर पंचायत के विकास के लिए बजट दिया जाता है। पंचायत अब ग्राम दर्शन पोर्टल पर शिकायत डालें व प्रत्येक प्रस्ताव में एक ही काम का प्रस्ताव डालें। उन्होंने बताया कि अब श्मशान घाट को शिव धाम कर दिया गया है। अब उन स्थानों पर पानी व बिजली की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल के तहत गांव की फिरनी, शिव धाम, लाइब्रेरी, जिम व जोहड़ इत्यादि कार्यों का प्रस्ताव पास कर पोर्टल पर अपलोड करें ताकि बिना देरी के कार्य हो सकें। सांसद ने कहा कि राज्य के हर गांव में 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दिया जाएगा।


सांसद ने परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ धर्मपाल, सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता राहुल, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ नवीन कुमार, बिजली निगम से एसडीओ चेतन, तहसील कल्याण अधिकारी राजकुमार, जेई कपूर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रदीप तंवर, मनोज तंवर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed