फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tosham resident businessman dies after being hit by an unknown vehicle

Bhiwani News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तोशाम निवासी व्यापारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tosham resident businessman dies after being hit by an unknown vehicle
गांव बीरन के पास घटना स्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।
तोशाम। तोशाम-भिवानी मार्ग पर गांव बीरन व बापोड़ा के बीच शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तोशाम निवासी 68 वर्षीय व्यापारी अशोक कुमार सिंगला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही तोशाम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अशोक कुमार सिंगला शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भिवानी से तोशाम लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव बीरन और बापोड़ा के बीच पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तोशाम थाने से जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अशोक कुमार सिंगला के निधन से स्थानीय व्यापारियों में शोक का माहौल है। व्यापारियों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। अशोक कुमार की तोशाम में भिवानी रोड पर हीरो मोटरसाइकिल की एजेंसी व चौका गार्डर की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed