{"_id":"62aa20fcf38ed3183642afa6","slug":"topped-in-linguistic-subjects-backward-in-science-with-mathematics-bhiwani-news-hsr6343565115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषाई विषयों में रहे अव्वल पर गणित के साथ विज्ञान में पिछड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषाई विषयों में रहे अव्वल पर गणित के साथ विज्ञान में पिछड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े विद्यार्थी भाषाई विषयों पर तो अपनी पकड़ बना रहे हैं, मगर विज्ञान, गणित जैसों महत्वपूर्ण विषयों में पिछड़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि इस बार तीनों संकायों में विज्ञान संकाय में सबसे कम परीक्षार्थी पास हुए हैं। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 85.84 फीसदी रहा है, जबकि वाणिज्य में 92.52 और कला में 86.61 फीसदी परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है। भाषाई विषयों की बात करें तो संस्कृत, पंजाबी जैसे विषयों में परीक्षार्थियों ने 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके विपरीत विज्ञान के विषयों में 92-93 फीसदी ही विद्यार्थी पास हुए हैं। भौतिकी, रसायन, गणित, जीव विज्ञान में विद्यार्थी लगातार पिछड़ रहे हैं।
इन विषयों का परिणाम रहा बेहतर (प्रतिशत में)
विषय परिणाम
संस्कृत 99.39
उर्दू 98.50
पंजाबी 99.10
हिंदी 98.27
अर्थशास्त्र 98.40
भूगोल 97.67
इन विषयों का परिणाम रहा कम (प्रतिशत में)
विषय परिणाम
गणित 90.49
फिजिक्स 92.95
बायोलॉजी 90.15
रसायन 93.09 (नोट - रसायन में तीन प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस होने के कारण पांच अंक अतिरिक्त दिए गए हैं।)
विज्ञापन
इन विषयों का परिणाम रहा बेहतर (प्रतिशत में)
विषय परिणाम
संस्कृत 99.39
उर्दू 98.50
पंजाबी 99.10
हिंदी 98.27
अर्थशास्त्र 98.40
भूगोल 97.67
इन विषयों का परिणाम रहा कम (प्रतिशत में)
विषय परिणाम
गणित 90.49
फिजिक्स 92.95
बायोलॉजी 90.15
रसायन 93.09 (नोट - रसायन में तीन प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस होने के कारण पांच अंक अतिरिक्त दिए गए हैं।)