{"_id":"61673960cfca4d322270ca14","slug":"tomatoes-become-costlier-than-apples-selling-at-rs-70-per-kg-bhiwani-news-hsr614359328","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब से महंगा हुआ टमाटर, बिक रहा 70 रुपये प्रति किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब से महंगा हुआ टमाटर, बिक रहा 70 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
रेहड़ी पर सब्जी रखता दुकानदार। संवाद
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। लगातार बढ़ रही पेट्रो पदार्थों की कीमतों का असर रसोई पर भी पड़ने लगा है। पेट्रो पदार्थों की रेट अधिक होने से ट्रांसपोर्ट सुविधा भी महंगी हो गई है, जिसकी वजह से फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। टमाटर के भाव सेब से भी ज्यादा हो गए हैं।
बाजार में सामान्य 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है तो दूसरी ओर टमाटर का शुरूआती भाव ही 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। ऐसा लग रहा है कि लोग अब सलाद में टमाटर की बजाय सेब को ही अधिक महत्व देंगे।
सब्जी दुकानदार रामफल, सुरेश, राकेश ने बताया कि सब्जियां बहुत कम मात्रा में आ रही हैं। इसकी वजह से सब्जियां के दाम बढ़ रहे है। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम ने ट्रांसपोर्ट को महंगा कर दिया है, जिसका असर फल-सब्जियों पर भी हुआ है। साथ ही मौसम में अनुसार मिलने वाली सब्जियों की किस्म भी कम है। जिससे सब्जियां महंगी हो गई है और जिन सब्जियां का मौसम है वे भी महज तीन से चार घंटे में बिक जाती है।
विज्ञापन
सब्जी का मूल्य प्रति किलो अनुसार
सब्जी मूल्य
टमाटर 70-80
प्याज 50-60
आलू 20-30
घीया 25-30
फूलगोभी 50-60
पत्तागोभी 50
हरी मिर्च 50-60
टिंडा 70-80
बैगन 40
भिंडी 50
लहसुन 110- 120
शिमला मिर्च 160
फल के मूल्य प्रति किलो अनुसार
फल मूल्य
केला 50-60
सेब 60-100
अनार 100-150
पपीता 40
मौसमी 40
संतरा 60
अनानास 60
चीकू 100
कीवी 120
नारियल पानी 50
(नोट भाव प्रति रुपये किलो हैं)