फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today the postal department will set up Gangajal sales camps outside ancient Shiva temples

Bhiwani News: आज प्राचीन शिव मंदिरों के बाहर डाक विभाग लगाएगा गंगाजल बिक्री शिविर

Tue, 25 Feb 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 25 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Today the postal department will set up Gangajal sales camps outside ancient Shiva temples
हरिद्वार हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर भिवानी छोटी काशी पहुंचे शिव भक्त।
भिवानी। महाशिवरात्रि पर बुधवार को डाक विभाग शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बाहर गंगाजल बिक्री शिविर लगाएगा। शिविर में डाक विभाग की तरफ से मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए 300 मिलीलीटर की पैकिंग तैयार की गई हैं। इसकी कीमत 30 रुपये होगी।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन सुबह छह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक होगा। बता दें कि शहर में स्थित प्राचीन शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में आने वाले भक्तों को गंगाजल उपलब्ध करवाने के लिए डाक विभाग की तरफ से भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हर साल डाक विभाग शहर के भक्तों के लिए गंगाजल की व्यवस्था करता है। इस बार यह व्यवस्था मंदिरों के बाहर की गई है। जहां 30 रुपये में गंगाजल मिलेगा।
विज्ञापन

जोगीवाला मंदिर की 5100 किलोग्राम फूलों से हुई सजावट
जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने बताया कि इस वर्ष भी हरिद्वार के हर की पौड़ी से श्रद्धालु गंगाजल और कांवड़ लेकर जोगीवाला शिव मंदिर आए हैं, जो महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल चढ़ाएंगे। जाेगीवाला शिव मंदिर काे 5100 किलाेग्राम सुगंधित फूलाें से सजाया है। जिसमें कमल पुष्प, गुलाब, गेंदा सहित विभिन्न सुगंधित फूलाें काे शामिल किया। इसके अलावा संपूर्ण मंदिर के बाहरी क्षेत्राें काे रंग-बिरंगी लाइटाें से सजाया है। महंत वेदनाथ महाराज ने बताया कि सुबह आरती के बाद श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीं जोगीवाला मंदिर धाम में बने शिव सरोवर घाट में महाकुंभ से लाया गया त्रिवेणी संगम का गंगाजल डाला है। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचने वाले शिव भक्त आचमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्राचीन शिव मंदिरों के बाहर बुधवार सुबह सात से 11 बजे तक गंगाजल बिक्री शिविर लगाए जाएंगे। मंदिर में आने वाले भक्त शिविर से गंगाजल ले सकते हैं। शिविर में मिलने वाले 300 मिलीलीटर गंगाजल की कीमत 30 रुपये होगी। यह शिविर भक्तों की सुविधा के लिए आयोजित किया गया है।
- संजय कुमार, डाक अधीक्षक, मुख्य डाकघर भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article