फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today no deaths from corona

राहत: कोरोना से एक भी मौत नहीं, 12 नए संक्रमित

Sat, 19 Jun 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Today no deaths from corona
जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के महज 12 केस सामने आए है। वही 25 संक्रमित ठीक हुए है। जिले में फिलहाल 71 सक्रिय केस है, जिनमें से 24 शहरी और 47 ग्रामीण क्षेत्र से है। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने शुक्रवार को 575 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है जिनकी रिपोर्ट शनिवार दोपहर बाद तक आएगी। वही जिले में अभी 355 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

लंबे समय बाद जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का मामला सामने नहीं आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। लॉकडाउन के साथ-साथ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर अवरोधक का काम किया है। जिससे कोरोना संक्रमण के केस तो कम हुए ही, इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में भी गिरावट आई है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता कम हुई। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 637 मौत हो चुकी है। वही जिले में 71 सक्रिय केस है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फिलहाल जिले में 71 केस है, इनमें से 46 होमआइसोलेट और 25 अस्पताल में दाखिल है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार जिला सामान्य अस्पताल में सात, दिल्ली में एक, हिसार में नौ, पीजीआईएमएस रोहतक में तीन, गुरुग्राम में एक, मेवात में एक, लाइफ लाइन अस्पताल में एक, गणेश अस्पताल में एक, चुघ अस्पताल में एक मरीज दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है जोकि जिले के लिए शुभ संकेत है। नागरिक कोविड-19 सुरक्षा नियमों को पालन करें। मास्क लगाए, बार-बार साबुन से हाथ धोएं और उचित सामुदायिक दूरी रखें। अपनी बारी आने पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगाएं। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed