फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   today last day in iti admission

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि आज

Sat, 31 Aug 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 31 Aug 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
today last day in iti admission
फोटो : 22
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि आज
विद्यार्थी रात 11 बजे तक जमा कर सकेंगे शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसलिए शनिवार दोपहर तक भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र आईटीआई में जमा होंगे। दोपहर बाद से विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे जबकि शुल्क जमा करने के लिए रात 11 बजे तक दाखिला पोर्टल खोला जाएगा।
राजकीय आईटीआई भिवानी की सभी सीटें भर चुकी हैं लेकिन ग्रामीण आईटीआई की कुछ सीटें अब भी खाली हैं। जिले की सभी आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन है। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन भरे गए फॉर्म जमा करवाए जाएंगे। फिर एक बजे से शाम पांच बजे तक उनके दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

दाखिला पाेर्टल 31 अगस्त रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। जिन विद्यार्थियों ने शुल्क जमा नहीं करवाया, वह रात 11 बजे तक फीस जमा करवा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के आईटीआई में कई सीट खाली हैं। इनमें से सबसे अधिक 118 सीटें बहल आईटीआई में खाली हैं। आईटीआई लाेहारू के ड्रेस मेकिंग ट्रेड में 20 सीटें खाली हैं। इनमें दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के पास आज अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

किस आईटीआई में कितनी सीटें खाली
आईटीआई खाली सीटें

बहल आईटीआई 118
पुरुष आईटीआई तोशाम 40
नंदगांव आईटीआई 35
लाेहारू आईटीआई 20
महिला आईटीआई भिवानी 10

महिला आईटीआई तोशाम 04
----वर्सन ::::

आईटीआई की सभी सीटें भरने के लिए पूरा स्टाफ हरसंभव प्रयास कर रहा है। हमारी यही प्रयास है कि आईटीआई की एक भी सीट खाली न रहे। इसलिए हम घर-घर जाकर विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को आईटीआई में दाखिले का अंतिम दिन है। विद्यार्थियों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए। - बलवीर सिंह, प्राचार्य, महिला आईटीआई, भिवानी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed