फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last day for wheat purchase in mandis

Bhiwani News: मंडियों में गेहूं खरीद का अंतिम दिन आज

Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for wheat purchase in mandis
भिवानी शहर की अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी। 
भिवानी। जिले की मंडियों में गेहूं की वीरवार को खरीद का अंतिम दिन है। अब तक भिवानी जिले की निर्धारित मंडियों में 14 लाख 53 हजार 380 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है, जबकि पिछले साल 13 लाख 23 हजार 140 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद कराई गई थी। यानी पिछले साल के मुकाबले इस साल एक लाख 30 हजार क्विंटल अधिक गेहूं की सरकारी खरीद कराई गई है।
विज्ञापन

भिवानी जिले की 11 मंडियों में एक अप्रैल से ही गेहूं की सरकारी खरीद निर्धारित की गई थी। इसके बाद पिछले साल के मुकाबले इस बार गेहूं की बंपर आवक हुई। मंडियों में गेहूं की पिछले साल के मुकाबले इस साल एक लाख 30 हजार क्विंटल अधिक आवक हुई है।
विज्ञापन

सरकार ने एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद कराई। मौसम की मार भी फसलों पर पड़ी, लेकिन इसके बावजूद किसानों की बंपर फसल खरीद कराई गई है। मंडियों में वीरवार को गेहूं की सरकारी खरीद होगी। क्योंकि सरकार ने 15 मई तक खरीद का शेड्यूल जारी किया था। जिले के अधिकांश किसान अपनी गेहूं की फसल मंडियों में बिक्री कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठान पर भी अधिकारी दे रहे जोर
जिले की मंडियों में अब आवक लगभग बंद हो चुकी है, लेकिन मंडियों में अभी भी हजारों क्विंटल गेहूं पड़ा है। इसको लेकर खरीद एजेंसी के अधिकारी उठान पर जोर दे रहे हैं। कुछ मंडियों से तो अधिकांश खरीद हो चुके गेहूं का उठान भी कराया जा चुका है। लेकिन बड़ी मंडियों में अब भी हजारों कट्टों का उठान बाकी है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों की मानें तो सप्ताह भर में मंडियों से गेहूं का उठान करा दिया जाएगा।


वीरवार तक मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद कराई जाएगी। अधिकांश मंडियों से गेहूं का उठान कराया जा चुका है। जबकि गेहूं का सप्ताह भर में उठान करा दिया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार गेहूं की बंपर खरीद रही है। उठान के साथ ही किसानों के खातों में भुगतान भी कराया जा रहा है। - अनिल कालरा, नोडल अधिकारी व जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed