फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today all markets are closed except medicine shops.

आज सभी बाजार रहेंगे बंद, सिर्फ दवा दुकानें खुलेंगी

Sun, 10 May 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Today all markets are closed except medicine shops.
नया बाजार में शनिवार को जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर में रविवार को सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ दवा दुकानें ही खुलेंगी। इसके लिए शहर थाना पुलिस खासकर पीसीआर और राइडर दिनभर मुनादी करते रहे। वहीं शनिवार को भी बाजारों में नियम ताक पर रहे और दुकानों पर भीड़ उमड़ी थी। अधिकतर के चेहरों से मास्क गायब थे। इसके बावजूद दुकानदार उन्हें सामान दे रहे थे। अनेक दुकानदार भी बिना मास्क के नजर आए। बाजारों में न लोगों को रोकने वाला कोई था और न ही चालान काटने वाले नजर आए।
विज्ञापन

लॉकडाउन में दी गई रियायत के बाद बाजारों में लगातार लोग उमड़ रहे हैं। यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है, क्योंकि दूसरे जिलों में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं और अधिकतर केस भीड़ से ही निकलकर आ रहे है। जिला प्रशासन ने भी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी है। इसका फायदा उठाकर अधिकतर लोग तो सिर्फ बाजारों में आ रहे हैं। इतना ही नहीं न चेहरों पर मास्क है और न ही सामुदायिक दूरियों का ध्यान। दुकानदारों को निर्देश दिए गए है कि दुकानों को दो-दो बार सैनिटाइज करें, बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान न दें, स्वयं भी मास्क लगाए और दुकानों पर पांच या इससे अधिक लोग एकत्रित न हो। बावजूद इसके सारे नियम ताक पर है। बाजारों में ग्राहकों के साथ-साथ अधिकतर दुकानदारों के चेहरों से भी मास्क गायब हैं।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ही उड़ रही नियमों की धज्जियां
बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके अलावा चार पहिया वाहन कार व ऑटो को रोकने के लिए भी पुलिस ने पांच नाके लगाए हैं। ऑटो में दो ही सवारियों को बैठाने की अनुमति है, लेकिन यहां तो पांच-पांच, छह-छह बैठे होते हैं। वहीं सिटी थाना एसएचओ रवींद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को बाजारों में भीड़ कम रही है, लेकिन लोगों और दुकानदारों को रविवार के बारे में जागरूक किया है। रविवार को बाजार बंद रहेंगे। सभी तरह की दुकानें बंद रहेंगी, बस दवा दुकानों को ही खोलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़ नुकसानदायक साबित हो सकती है। लोगों को जागरूक भी किया है। आमजन को समझना होगा कि उनकी भी समाज के प्रति कुछ जिम्मेवारी है। इसलिए वे इस कोरोना वायरस की गंभीरता को समझें। वे स्वयं अलर्ट रहेंगे तो ही बचाव संभव है। वैसे सोमवार से सख्ती भी की जाएगी। - महेश कुमार, एसडीएम
लोग मान नहीं रहे है और यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। शनिवार को मजदूरों को उनके घर भेजने में व्यस्त रहे। सोमवार से सख्ती कर चालान किए जाएंगे। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी

सभी दुकानदारों को नियमों के बारे में बार-बार जागरूक किया जा रहा है। जो नहीं मानेंगे उनके चालान किए जाएंगे। सोमवार से अभियान में और तेजी लाई जाएगी। - दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed