Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   TIT Senior Secondary School first in health exhibition

Bhiwani News: स्वास्थ्य में टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
TIT Senior Secondary School first in health exhibition
टीआईटी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ व अन्य? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शिक्षा विभाग के निर्देश पर टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 50वीं खंड स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में सरकारी व निजी 20 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डा. अनिल गौड़ उपस्थित हुए। मार्गदर्शन प्राचार्य डा. डीपी कौशिक व अनिल कुमार अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में गणित, पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, इको फ्रैंडली, एडवांस ईनफॉरमेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नालाजी विषयों पर नन्हे वैज्ञानिकों ने 55 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य से संबंधित प्रदर्शनी में टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, एसआरएस कैंपस स्कूल द्वितीय, जनसेवा विद्या विहार तृतीय, गणित में टीआईटी प्रथम, जनसेवा द्वितीय, एसआरएस तृतीय, इको फ्रेंडली में राजकीय हाई स्कूल ढाणी हनुमान प्रथम, टीआईटी द्वितीय, जनसेवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हिस्टोरिकल डेवलपमेंट प्रदर्शनी में टीआईटी ने प्रथम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय, परिवहन में टीआईटी ने प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडाना ने दूसरा, राजकीय हाई स्कूल ढाणी हनुमान ने तृतीय प्राप्त किया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में टीआईटी ने प्रथम ,गवर्नमेंट हाई स्कूल ढानी हनुमान ने द्वितीय, जनसेवा विद्या विहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रदर्शनी में टीआईटी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कला द्वितीय व वैश सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल गौड़ ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अच्छा करने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में जज की भुमिका प्रवक्ता बांकेबिहारी गुप्ता, मोहेन्द्र सिंह, अनिल कुमार अरोड़ा, राकेश रोहिल्ला, योगेश महत्ता, मनीषा अग्रवाल, गुरदीप सिंह ने निभाई। इस दौरान मंच संचालन प्रवक्ता राकेश रोहिल्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डीपी कौशिक ने विज्ञान के मॉडल बनाने की बारीकियों को बताया। प्रवक्ता अनिल अरोड़ा ने विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता राकेश कुमार, सीमा शर्मा, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, कविता आर्य, पूनम जनवेजा, अमित खटक व विजया शर्मा का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed