फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   TIT mil, bhiwani

टीआईटी मिल की बंदी पर लगी रोक

Tue, 02 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 02 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन

टीआईटी मिल से जुड़े मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। 95 साल पुरानी मिल की तालाबंदी पर शासन ने रोक लगा दी है। सोमवार को इस आशय का पत्र श्रम विभाग को प्राप्त हो गया।

विज्ञापन




एडिशनल चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी पत्र में मिल को बंद करने से रोक दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मिल का संचालन कैसे होगा। फिलहाल शासन के इस निर्देश से सैकड़ों मजदूर परिवारों में उम्मीद की किरण जगी है।
विज्ञापन




बीते 19 अगस्त को प्रबंधन ने काम की अनुपब्लधता का हवाला देकर टीआईटी मिल पर वर्क सस्पेंड करने की नोटिस चस्पा कर दी थी। इसके साथ ही घाटे की दलील देकर प्रबंधन ने मिल को स्थायी रूप से बंद करने की अनुमति भी मांगी थी। मिल के इस तरह अचानक बंद होने से उस पर आश्रित तीन सौ से अधिक मजदूरों की आजीविका का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मजदूर परिवार के सामने रोजी-रोटी की गंभीर समस्या बनी हुई है। विभिन्न पहलुओं को देखते हुए एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने मिल को बंद करने पर रोक लगा दी है। इस फैसले से जहां मिल प्रबंधन को जोरदार झटका लगा है, वहीं मजदूर तबके में आशा की किरण जग गई है।


शहर में घूमकर मजदूरों ने मांगा जन सहयोग

शहर की पहचान 95 वर्ष पुरानी टीआईटी मिल बचाने के लिए श्रमिक संगठनों का जन आंदोलन सोमवार से शुरू हो गया। टीआईटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने शहर में जुलूस निकाल कर जन सहयोग मांगा। नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से बढ़-चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया।




शाम 6 बजे घंटा घर चौक से शुरू हुआ जुलूस सराय चौपटा, वैश्य स्कूल होते हुए दिनोद गेट पहुंचा। जुलूस में शामिल मजदूर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। व्यापारियों व आम लोगों से मिलकर मिल बचाने की मुहिम में तन-मन-धन से सहयोग की अपील करते रहे। दिनोद गेट व कृष्णा कॉलोनी चौक पर सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने मिल प्रबंधन पर सैकड़ों मजदूरों की आजीविका छीनने का आरोप लगाया।




कहा कि घाटे के झूठे दावों के आधार पर दशकों पुराने मिल को बंद करने की साजिश की जा रही है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन में जन संघर्ष समिति के ओमप्रकाश, सीटू के जिला प्रधान विनोद कुमार, करतार ग्रेवाल, रामचन्द्र यादव, भट्ठा मजदूर यूनियन के भीम सिंह, टीआईटी कर्मचारी संघ के महासचिव लीलूराम कादयान, अनिल, विनोद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed