फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three women were buried under a landslide, one dead, two injured.

Bhiwani News: रेत का टीला खिसकने से दबीं तीन महिलाएं, एक की मौत, दो घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three women were buried under a landslide, one dead, two injured.
निब्बो देवी।
तोशाम (भिवानी)। गांव खरकड़ी सोहान में मनरेगा के तहत रास्ते का समतलीकरण के कार्य में लगीं तीन महिलाएं रेत का टीला खिसकने से दब गईं। इनमें से एक निब्बो देवी (63) की मौत हो गई। अर्चना व किताबों देवी घायल हो गईं। महिला किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, महिला अर्चना को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महिला निब्बो देवी कार्य में लगी महिलाओं के लिए खाना लेकर गई थी। मृतक महिला निब्बो देवी के पति दलबीर सिंह ने बताया कि खरकड़ी सोहान में मनरेगा के तहत खेतों के रास्ते का समतलीकरण का कार्य चल रहा था। करीब 15 से 20 फीट ऊंचे टीले की मिट्टी खिसकने से तीन महिलाएं दब गईं। महिलाएं उस समय भोजन कर रही थीं। निब्बो देवी अपने देवर व देवरानी की रोटी लेकर गई थी। निब्बो देवी भी वहीं बैठ गई। कुछ देर बाद 15 से 20 फीट ऊंचे टीले की मिट्टी फिसल गई। इसमें निब्बो देवी, अर्चना व किताबों दब गईं। दबने के बाद दूसरे मजदूरों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर के बचाव कार्य के बाद तीनों को निकाल लिया गया। जब तक तीनों को निकाला गया तब तक निब्बो देवी ने दम तोड़ दिया था। निब्बो देवी की मौत आसपास मातम का माहौल हो गया।
विज्ञापन

महिलाएं बोलीं, न जाने क्यों ये मनहूस देखना पड़ा
महिला निब्बो देवी की मौत से उसके परिवार के सदस्य काफी गमजदा हैं। अर्चना और किताबों देवी ने कहा कि न जाने इस मनहूस को क्यों देखना पड़ रहा है। हंसता खेलता परिवार महिला की मौत से उजड़ गया। आसपास के लोगों ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed