{"_id":"67c5ff03d37434f68a0626fb","slug":"three-supervisors-were-relieved-from-duty-bhiwani-news-c-21-hsr1027-577753-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में तीन पर्यवेक्षकों को किया ड्यूटी से रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में तीन पर्यवेक्षकों को किया ड्यूटी से रिलीव
Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के 79 मामले दर्ज किए। वहीं, ड्यूटी में कोताही बरतने पर तीन पर्यवेक्षकों को भी कार्यभार से मुक्त किया गया। सोमवार को दसवीं परीक्षा में 2,85,039 और डीएलएड की परीक्षा में 396 छात्र अध्यापक परीक्षार्थी शामिल हुए।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने कुरुक्षेत्र व कैथल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र रावमावि साकरा-1 पर नकल का एक केस दर्ज किया गया। बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने नूंह व उप मंडल फिरोजपुर झिरका के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 23 मामले दर्ज किए गए। अन्य उड़नदस्तों ने 56 मामले नकल के दर्ज किए।
बोर्ड सचिव ने बताया कि उपमंडल उड़नदस्ता पुन्हाना की ओर से परीक्षा केंद्र आईकेएम पब्लिक वमावि पिनगवां-10 पर नियुक्त पर्यवेक्षक नावेद टीजीटी को कार्यमुक्त कर दिया गया। भारतीय विद्या निकेतन हाईस्कूल फिरोजपुर झिरका-10 से पर्यवेक्षक शाहिद हुसैन और प्राथमिक शिक्षक राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय डुडीवाल किशनपुरा से पर्यवेक्षक राजबीर सिंह को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण रिलीव किया गया।