फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three students crushed by truck bike riders

ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचला

Tue, 01 Mar 2016 12:41 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Tue, 01 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three students crushed by truck bike riders

भिवानी। सोमवार की शाम एक बुरी खबर लेकर आई। भिवानी-रोहतक मार्ग पर केलंगा मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। बारहवीं क्लास में पढ़ने वाले तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों सोमवार शाम को खेतों से घर लौट रहे थे। तीनों दोस्त थे और चांग गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। तीनों की मौत के बाद तीन गांव गम में डूब गए। देर शाम तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। चांग के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं के छात्र खरक खुर्द वासी रोहित, केलंगा वासी धीरज व सैय की ढाणी वासी सतेंद्र घूमने के लिए रोहतक रोड स्थित खेतों में गए थे। खेतों से जब तीनों लौट रहे थे तो केलंगा मोड़ के पास भिवानी की ओर से आए एक ट्रक ने बाइक में सीधे टक्कर मारी और तीनों को कुचल दिया। तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित मगर मौका पाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना से तीनों छात्रों के गांवों में शोक फैल गया। ग्रामीण व परिजन सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मामले में खरक चौकी से इंचार्ज रामकिशन ने बताया कि हादसे में तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है। ट्रक चालक फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुझ गए दो परिवारों के चिराग

ट्रक ने तीन दोस्तों को ही नहीं कुचला बल्कि दो परिवारों के चिराग ही बुझा दिए। मृतक धीरज व सतेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते थे। दोनों की मौत से परिवार सदमे में है। तीसरा छात्र रोहित दो भाइयों में छोटा था। रोहित के पिता संजय कुमार फौजी हैं। 

धड़ से अलग हुई गर्दन

हादसा इतना दर्दनाक था कि एक बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई। ट्रक का पहिया उसकी गर्दन से अलग हो गई। बाकी दोनों छात्रों के शरीर के अंग भी कुचले गए। सड़क पर खून ही खून बिखरा था।

बहुत दर्दनाक हुआ

परिजनों के पहुंचने से पहले खरक सरपंच दलेल सिंह, जिला पार्षद श्याम शवों के साथ अस्पताल पहुंचे। दोनों ने बताया कि कह नहीं सकते कि हादसा कैसे हुआ मगर बहुत दर्दनाक हादसा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed