फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   three new cases found, three people return home, doctors

ब्लैक फंगस के दो नए केस आए सामने, तीन हुए ठीक

Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
three new cases found, three people return home, doctors
भिवानी। जिले में ब्लैक फंगस का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को ब्लैक फंगस के दो नए मामले सामने आए और तीन केस ठीक हुए हैं। जिले में फंगस के अब तक 36 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से छह की मौत हो गई और 12 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में फंगस के 18 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के लिए शनिवार को जिले में ब्लैक फंगस के दो नए मामले मिले हैं। जिनकी पहचान लेबर कॉलोनी वासी 64 वर्षीय महिला और नौरंगाबाद से 35 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। वही फंगस ग्रस्त तीन मरीज ठीक हो गए है। ब्लैक फंगस से बवानीखेड़ा से 56 वर्षीय महिला व 67 वर्षीय महिला है और बलियाली से 69 वर्षीय महिला है। जिले में फिलहाल 18 सक्रिय केस हैं। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक और गुरुग्राम के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जिला सामान्य अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्लैक फंगस से बचास के लिए अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें। साथ ही खाने पीने की चीजों का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छे से पानी में धो लें ताकि कोई बीमारी फैलने की आशंका न रहे। आंख में लालिमा, चेहरे पर सूजन, सिर के अधिक दर्द होने पर ईएनटी विशेषज्ञ से चेकअप अवश्य करवाएं। साथ ही शुगर व कोरोना के मरीज अनावश्यक रूप से स्टेरॉयड का सेवन न करें। चिकित्सक के परामर्श पर ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन

वर्जन::
ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है। शिक्षा बोर्ड में बनाए गए कंट्रोल रूम से पोस्ट कोविड मरीजों से संपर्क किया जा रहा हैं। अब तक कंट्रोल रूम से किए संपर्क में से दो लोग फंगस से ग्रस्त मिले हैं, जिनका उपचार चल रहा है। साथ ही ब्लैक फंगस को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed