{"_id":"65d2743b09d01995020ea537","slug":"three-new-buses-joined-bhiwani-depot-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113392-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी डिपो में शामिल हुई तीन नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी डिपो में शामिल हुई तीन नई बसें
Mon, 19 Feb 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में सामान्य बस अड्डे की कर्मशाला में खड़ी बस।
भिवानी। भिवानी डिपो में तीन नई बसों को शामिल किया है। ये तीनों बस भिवानी से गुरुग्राम और दिल्ली रूट पर दौड़ लगाने लगी हैं। दरअसल भिवानी से दिल्ली के लिए अब आठ बसें हो गई हैं जबकि गुरुग्राम के लिए भी भिवानी से छह बसें हैं। नई तीन बसों के शामिल होने के बाद डिपो में 224 बसों का बेड़ा हो गया है। वहीं नारनौल डिपो में भेजी गई 85 बसें भी वापस लौट आई हैं, जिसके बाद उन्हें रूटों पर निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से दौड़ाया गया।
भिवानी डिपो में तोशाम सब डिपो के पास 44 और लोहारू सब डिपो के पास 47 बसों के अलावा भिवानी बस स्टैंड से 133 बसों का संचालन हो रहा है। भिवानी जिले के 71 से अधिक रूट शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूटों पर यात्री सेवाओं के लिए आठ से दस बसों का संचालन हो रहा है। इन्हीं में शामिल है भिवानी से दिल्ली और भिवानी से गुरुग्राम के रूट। इन दोनों ही रूटों पर वातानुकूलित बसों का संचालन भी रोडवेज कर रहा है। लेकिन सामान्य बसों को भी रूट पर दौड़ाया जा रहा है। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से भिवानी-दिल्ली रूट पर बस बहादुरगढ़ से ही वापस लौट रही हैं, जबकि भिवानी से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा सुचारु है।
भिवानी डिपो में पर्याप्त बसें हैं और सभी रूटों पर नियमित रूप से बसों का संचालन हो रहा है। दिल्ली कूच की वजह से सिर्फ दिल्ली रूट पर ही दिक्कत हैं, इसके अलावा सभी रूटों पर शेड्यूल के हिसाब से बसें चलाई जा रही हैं। नई बसों को यात्रियों की डिमांड के अनुसार रूटों पर लगाया है।
विज्ञापन
-डॉ. नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।