फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three Nepalese-origin girls return home after 22 days

22 दिन बाद तीन नेपाली मूल की किशोरियों की हुई घर वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three Nepalese-origin girls return home after 22 days
भिवानी। नेपाल से दिल्ली के रास्ते भिवानी जिले के कस्बा तोशाम में आई तीन किशोरियों की आखिरकार 22 दिन बाद मंगलवार को घर वापसी हो गई। दिल्ली से नेपाली दूतावास की एक टीम तीनों किशोरियों को लेने के लिए भिवानी बाल कल्याण समिति में पहुंची। जहां तीनों किशोरियों को टीम के साथ रवाना किया गया। टीम के साथ एक लड़की का पिता और एक लड़की का भाई आया हुआ था। जिसे पहले ही दिल्ली भेज दिया था। गत 16 अगस्त को तीन किशोरियां नेपाल से बॉर्डर पार कर बस में दिल्ली पहुंची थी, जहां से एक महिला के साथ वे तीनों कस्बा तोशाम आ गई थी। तीनों किशोरियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामद किया था। जिसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। तब से तीनों भिवानी के बाल सेवा आश्रम में रह रही थी।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति कार्यालय में नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी और दो वालंटियर्स महिलाएं लक्ष्मी व चिंता यादव तीनों किशोरियों को लेने मंगलवार दोपहर को पहुंची। सीडब्ल्यूसी सदस्य रमेश कुमार व सत्येंद्र तंवर ने बताया कि गत 20 अगस्त को क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर कपिल देव की टीम ने नेपाली मूल की तीन किशोरियों को तोशाम से हिसार जाते हुए रेस्क्यू किया था। तीनों ही 15 साल के आसपास उम्र की थी। तीनों की सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने काउंसलिंग कराई और फिर उन्हें बाल सेवा आश्रम भेजा गया था। सत्येंद्र तंवर ने बताया कि नेपाली दूतावास से संपर्क किया गया। जिसके बाद तीनों किशोरियों को लेने के लिए नेपाली दूतावास की टीम यहां आई है। जिन्हें तीनों किशोरियों को सुपुर्द किया गया है। इस मौके पर सीडब्ल्यूसी सदस्य रमेश कुमार, सत्येंद्र तंवर, रोशनलाल, निधेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
मोबाइल टूटने पर डांटा तो घर से निकल गई थी तीन किशोरियां, गहने बेच चुकाया किराया
सीडब्ल्यूसी की काउंसलिंग में तीनों ने बताया था कि इनमें से एक किशोरी के हाथ से मोबाइल फोन टूट गया था। जिस पर परिजनों ने डांट दिया था। इसके बाद वह अपनी दो सहेलियों के साथ नेपाल के जिला सुरखेत के एक गांव से बस में सवार होकर दिल्ली के लिए निकल पड़ी। दिल्ली पहुंचने के बाद अपने गहने बेचे और किराया चुकाया। दिल्ली में नेपाली मूल की एक महिला से उनकी मुलाकात हुई तो वे उसके साथ तोशाम कस्बा में आ गई। यहां से हिसार जाने की तैयारी में थी कि क्राइम ब्रांच ने उन्हें रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed